सीरम की वैक्सीन सबसे सस्ती होगी, सरकार को एक डोज 250 रुपए में देने की तैयारी

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन प्रोड्यूसर सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) केंद्र सरकार के साथ कोरोना वैक्सीन-कोवीशील्ड के सप्लाय कॉन्ट्रेक्ट पर साइन करने वाली है। इसके मुताबिक, सरकार को एक डोज 250 रुपए में दिया जाएगा।

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने भारत में कोवीशील्ड के लिए इमरजेंसी अप्रूवल मांगा है और सरकारी सूत्रोंं ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस पर कोई फैसला हो सकता है। इमरजेंसी अप्रूवल की प्रोसेस को पहले ही तेजी दे दी गई है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो जनवरी से देश में वैक्सिनेशन शुरू हो जाएगा। कोवीशील्ड को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका ने मिलकर विकसित किया है। भारत में सीरम इंस्टिट्यूट ने ही इसके फेज-2/3 के ट्रायल्स करवाए हैं।

SII के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर अदार पूनावाला ने पहले भी कहा था कि वैक्सीन का एक डोज भारत के प्राइवेट मार्केट में 1,000 रुपए में उपलब्ध होगा। सरकार के साथ बड़े पैमाने पर सप्लाई डील कम कीमत पर होगी। शुरुआत से ही कहा जा रहा था कि यह वैक्सीन 3 डॉलर यानी 225 रुपए से 250 रुपए में सरकार को उपलब्ध कराई जाएगी। पूनावाला ने यह भी कहा था कि उनका फोकस सबसे पहले भारत में वैक्सीन को सप्लाई करने पर है।

फाइजर भी सरकार से डील करने को तैयार

भारत में 97 लाख से ज्यादा कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। अमेरिका के बाद दुनियाभर में पॉजिटिव केस के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है। इस समय फाइजर के वैक्सीन ने भी भारत में इमरजेंसी अप्रूवल मांगा है। हालांकि, उसके वैक्सीन की कीमत 1,450 रुपए प्रति डोज के आसपास रहने की उम्मीद है। फाइजर ने कहा है कि यदि सरकार के बड़े पैमाने पर कोई सप्लाई डील हुई तो कीमत कम भी हो सकती है। फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

भारत बायोटेक ने भी मांगा है इमरजेंसी अप्रूवल

उधर, स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन को बनाने वाली हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने भी अपनी वैक्सीन के लिए सरकार से इमरजेंसी अप्रूवल मांगा है। इस वैक्सीन को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरलॉजी (NIV) के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसकी कीमत क्या होगी, इस पर फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। फिर भी इस वैक्सीन का डोज भी 300-400 रुपए प्रति डोज रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोन मोरेटोरियम पर सुनवाई: सरकार की दलील- ब्याज माफी को अगर मंजूर किया जाता है तो 6 लाख करोड़ का बोझ पड़ेगा

Tue Dec 8 , 2020
नई दिल्ली। लोन मोरेटोरियम पर आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई में सरकार का पक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने रखा। उन्होंने कहा कि अगर लोन के ब्याज को माफ कर दिया जाता है तो 6 लाख करोड़ का नुकसान होगा। कुछ और किए जाने की जरूरत है- […]

Breaking News