कृषि उपज मंडी में व्यापारी से 51 हजार की ठगी

उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन बेचने के बहाने एक युवक व्यापाारी को 51 हजार की चपत लगा गया। ठग ने रसीद पर दर्ज एक बोरी को जीरो लगाकर 19 करते हुए वारदात की है। मामले में व्यापारी ने रात तक थाने में शिकायत नहीं की।

कृषि उपज मंडी स्थित सुगन ट्रेडर्स संचालक महेश नवरंग ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे उनका पुत्र दुकान पर बैठा था। इसी दौरान कमल मुंडला नामक व्यक्ति 10 बोरी सोयाबिन देने की रसीद दिखाकर उससे 57 हजार रुपए ले गया। शाम को हिसाब मिलाने पर 9 बोरी कम देख रिकार्ड देखा। पता चला कमल एक बोरी सोयाबिन लाया था उसे मात्र 6 हजार रुपए भूगतान करना था, लेकिन वह तुलवाई रसीद पर चालाकी से 10 कर 51 हजार की चपत लगाकर भाग गया।

मामले में मंडी समिति से चर्चा के बाद पुलिस कार्रवाई करेंगे। नवरंग के अनुसार उन्होंने नया गोदाम लिया है,जिसमें सीसी टीवी नहीं लगे होने से ठग के फुटेज नहीं आ पाए है।

कैमरे में कैद हुई महिला के हाथ की सफाई-ज्वेलर्स की दुकान से चुराया टॉप्स

उज्जैन, अग्निपथ। आभूषण की खरीददारी करने पहुंची महिला ने हाथ की सफाई दिखाते हुए टॉप्स चोरी कर लिया। कैमरे में उसकी हरकत कैद हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है।

पटनी बाजार गोपाल मंदिर के पास एनवी ज्वेलर्स पर दोपहर डेढ़ बजे के लगभग एक महिला टॉप्स खरीदने पहुंची थी। संचालक विजय बंजारिया ने उसे टॉप्स दिखाये। कुछ देर बाद महिला चली गई। जब शाम को आभूषणों का मिलान किया गया तो एक टॉप्स 22 हजार कीमत का गायब होना सामने आया।

कैमरों के फुटेज देखने पर महिला के हाथ की सफाई सामने आ गई। मामले की शिकायत महाकाल थाना पुलिस को आवेदन के माध्यम से दर्ज कराई गई है। संचालक के अनुसार मामला बुधवार दोपहर का है, जिसकी जानकारी गुरुवार शाम को लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आत्महत्या करने पहुंची महिला को डायल 100 ने बचाया

Fri Dec 17 , 2021
शाजापुर, अग्निपथ। अज्ञात कारणों के चलते रेलवे ट्रेक पर आत्महत्या करने पहुंची महिला को डायल 100 स्टाफ ने बचाकर परिजनों के सुपूर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरछा थाना क्षेत्र की एक महिला गुरुवार रात आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रेक पर जा पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर भोपाल […]

Breaking News