स्कूली छात्रों ने समझी ट्रांसफर स्टेशन पर कचरा निस्तारण की प्रक्रिया

उज्जैन, दैनिक अग्पिथ। शनिवार को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दौलतगंज क्रमांक -2 के छात्रों को नगर निगम द्वारा संचालित एमआर 05 स्थित ट्रांसफर स्टेशन पर गीले एवं सूखे कचरे के परिवहन एवं एम.आर.एफ. प्लांट की जानकारी ली। यहां पर नगर निगम के स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसेडर अनुष्का राय (न्यूज एंकर व मिस मिडिया एमपी) ने छात्रा को प्लांट की कार्यप्रणाली के बारे में बताया।

निगम कर्मचारियों ने बताया कि सूखे कचरे से किस प्रकार प्लास्टिक के गट्टे बनाए जाते हैं जिनका उपयोग एग्रीकल्चर पाइप बनाने में किया जाता है। पूरे कार्यक्रम का फैशबुक पर लाइव प्रसारण भी किया गया।

स्वच्छता के लिए जागरूक कर रहे हैं ब्राण्ड एंबेसेडर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अन्तर्गत शहर की स्वच्छता के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु नगर निगम द्वारा स्वच्छता के ब्राण्ड एम्बेसेडर नियुक्त किये गए है, जिनके द्वारा प्रतिदिन विभिन्न क्षैत्रो में जाकर नागरिकों को स्वच्छता की प्रति जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार शाम को कॉसमॉस मॉल में ब्रांड एंबेसेडर श्री योगेश मालवीय, अनुष्का राय द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नागरिकों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के संबंध में बताया।

कार्यक्रम के दौरान मलखंब की प्रस्तुति भी दी गई एवं मलखंब के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए बताया कि जिस प्रकार से योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है उसी प्रकार से हम भी हमारे उज्जैन शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है। सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और अपील की गई कि आप सभी के सहयोग से ही उज्जैन को हम स्वच्छता सर्वेक्षण में नम्बर वन बना सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एंटीबॉयोटिक दवाओं से ठीक हुए कोरोना दंपत्ति मरीज घर लौटे

Sat Dec 18 , 2021
3 कोरोना मरीज डॉक्टरों की निगरानी में उज्जैन, अग्निपथ। यह राहत भरी खबर है कि शहर में अभी तक मिले 5 कोरोना मरीज एंटीबॉयोटिक दवाओं से ठीक हो रहे हैं। इनमें से 5 कोरोना मरीजों में से 2 स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। सतर्कता के चलते उन्हें होम आइसोलेट […]

Breaking News