डेढ़ माह बाद भी नहीं मिली बालिका, परिवारजनों ने जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष लगाई गुहार

न्याय पीठ ने बालिका को ढ़ूंढकर 7 दिवस में प्रस्तुत करने हेतु किया आदेशित

झाबुआ, अग्निपथ। जिले के शासकीय कन्या परिसर थांदला से गुम हुई एक बालिका का करीब डेढ़ माह बाद भी कोई पता नहीं चलने पर एवं माता-पिता द्वारा बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने पर दर्ज करवाएं जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से परेशान अभिभावक ने जिला बाल कल्याण समिति (न्याय पीठ) के समक्ष गुहार लगाई।

न्याय पीठ ने तत्काल ही मामले की गंभीरता को देखते हुए बालिका की अतिशीघ्र खोजबीन कर उसे 7 दिवस के भीतर सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु संबंधित थाना प्रभारी को पत्र के माध्यम से आदेशित किया है।

पूरा मामला इस प्रकार है कि ग्राम काकनवानी तहसील थांदला निवासी जवानसिंह बारिया की पुत्री का विगत 28 अक्टूबर को शासकीय कन्या परिसर थादंला में अध्ययन करने एवं वहां रहते हुए अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया। जिसकी तलाश करने के लिए श्री बारिया ने पुलिस थाना काकनवानी एवं थांदला 2 नवंबर को एफआईआर दर्ज करवाई, किन्तु आज तिथि तक करीब डेढ़ माह बीतने के बाद बालिका का कोई पता नहीं चलने पर अंतत: पीडि़त परिवार ने इस बीच चाईल्ड लाईन के हेल्प लाईन नंबर 1098 पर सूचना दी।

जहां से चाईल्ड लाईन झाबुआ की टीम ने माता-पिता की काउंसिलिंग कर बाद दोनों को जिला बाल कल्याण समिति के युवा सदस्य प्रदीप ओएल जैन एवं विजयकुमार चौहान के समक्ष प्रस्तुत किया।

थाना प्रभारी को किया आदेशित

इस दौरान अभिभावक ने न्याय पीठ को सारी घटना की जानकारी देते हुए बालिका के अभी तक नहीं मिलने से अपनी पीढ़ा एवं व्यथा जाहिर की। जिसके बाद न्याय पीठ के सदस्य श्री जैन एवं श्री चौहान ने इस संबंध में तत्काल ही थाना प्रभारी के नाम पत्र लिखकर बालिका की अतिशीघ्र खोजबीन कर उसे 7 दिवस के भीतर न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर में जारी नहीं होंगे ऑटो रिक्शा के नये परमिट

Sat Dec 18 , 2021
सांसद ने ली सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक, वर्तमान ऑटो वालों के लिए लगेंगे परमिट के शिविर उज्जैन, अग्निपथ। सांसद अनिल फिरोजिया ने सिंहस्थ मेला कार्यालय में शनिवार दोपहर में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक लेकर निर्देश दिये हैं कि नवीन ऑटो रिक्शा का रजिस्ट्रेशन एवं परमिट न दिया […]

Breaking News