प्रसूति के लिए आई महिलाओं के परिजनों से सिविल अस्पताल में मांगे रुपये

पीडि़तों ने की एसडीएम से शिकायत, जांच के लिये पहुँची नायब तहसीलदार

पेटलावद, अग्निपथ। गरीबों के कल्याण एवं निशुल्क इलाज के लिए शासन की ओर से संचालित पेटलावद के सिविल अस्पताल में जहां पहले से ही लोग बीमारियों और सुविधाओं और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। लगातार कोरोना महामारी और अन्य बीमारियों से पीडि़त लोगों का शोषण अस्पताल और अस्पताल के कर्ताधर्ताओं के द्वारा लगातार किया जा रहा हैं। अस्पताल में मरीजों से इलाज के नाम पर वसूली एवं रुपये मांगने की बातें नई नहीं है और कई बार अस्पताल में कर्मचारियों के द्वरा पैसा मांगने की बातें आये दिन गाहे-बगाहे लोगों के कानों तक पहुंची रहती है।

नहीं होती कार्यवाही

कोई सशक्त कार्रवाई नहीं होने से सिविल अस्पताल में लोगों से इलाज एवं दवाओं के नाम पर पैसा लेने की परंपरा सी चल पड़ी है। इस अवैध वसूली का आज नया मामला फिर से प्रकाश में आया है।

पीडि़तों ने की एसडीएम से शिकायत

रविवार को सुबह गुनावद क्षेत्र के रहने वाले थावरा एवं गोपाल के एसडीएम शिशिर गेमावत को शिकायत करते हुए बताया गया कि उनके महिला परिजनों को पेटलावद सिविल अस्पताल में शनिवार रात्रि में डिलीवरी के लिए लाया गया था। डिलीवरी के पश्चात अस्पताल में कार्यरत सरकारी कर्मचारी स्वीपर एवं नर्स के द्वारा डिलीवरी के उपरांत नियम विरुद्ध तरीके से दोनों ही पीडि़तों से डिलीवरी करवाने के एवज में रुपयों की मांग की गई एवं दोनों से अलग-अलग 1200- रुपए एवं 1700- की राशि मागी गयी।

नायब तहसीलदार ने बनाया पंचनामा

शिकायत मिलने पर एसडीएम गेमावत के द्वारा तत्काल पूरे मामले की जांच के लिए सारंगी नायब तहसीलदार परवीन अंसारी को जांच करने के निर्देश दिए। जिनके द्वारा पूरे मामले की जांच करते हुए पीडि़तों के कथन एवं मौका पंचनामा बनाते हुए पूरी जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी है।

कार्यवाही के संकेत

पूरे मामले में एसडीएम शिशिर गेमावत आगे सख्त कार्रवाई करने के लिए संकेत दे रहे हैं। इस तरह से पेटलावद सिविल अस्पतालों में गरीबों का शोषण लगातार हो रहा है और निशुल्क दवाओं और इलाज के नाम पर लोगों से भारी भरकम फीस और पैसों की मांग करना लगातार जारी है।

इनका है कहना

तोमर नर्स मेडम और वर्मा मेडम सफाईकर्मी ने हमसे डिलीवरी के लिये 1200 और 1700 रुपए लिए हैं। -पीडि़त गोपाल और थावरा गुणावद

कथन लेकर पंचनामा बनाकर रिपोर्ट एसडीएम सर को सौंपी है। -परवीन अंसारी, नायब तहसीलदार

पूरे मामले की जांच की जा रही है, नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। – शिशिर गेमावत, एसडीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राशन दुकानें समय से न खुलने सहित अनियमितताओं को लेकर जताया विरोध

Sun Dec 19 , 2021
हिंदू युवा जनजाति संगठन ने सुधार ना होने पर दी आंदोलन की चेतावनी झाबुआ, अग्निपथ। जिले के कालीदेवी के ग्राम कोकावद में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा शासकीय योजना के तहत प्रति व्यक्ति 10 किलो अनाज देने का […]

Breaking News