मानस प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई यात्रा से अयोध्या में रामलला के दर्शन कराए जाएंगे

उज्जैन (एस.एन. शर्मा)।  रामचरितमानस अयोध्या कांड पर आधारित मानस प्रतियोगिता में विजय 4 विद्यार्थी एवं 4 अन्य विजेताओं को प्रदेश सरकार द्वारा हवाई यात्रा के माध्यम से अयोध्या में रामलला के वीआईपी दर्शन कराए जाएंगे।

यह उद्घोषणा प्रदेश सरकार की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री दीदी उषा ठाकुर द्वारा विक्रम कीर्ति मंदिर में आयोजित संभागीय कार्यशाला में की गई।

रामचरितमानस अयोध्या कांड को लेकर ऑनलाइन मानस प्रतियोगिता परीक्षा की आवश्यकता क्यों, आध्यात्मिक परीक्षा की जरूरत क्यों इसका सीधा जवाब देते हुए संस्कृति मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी प्रथम कक्षा से ऊपर उठने के लिए परीक्षा देकर आगे बढ़ता है। इसी प्रकार हमें अध्यात्म संस्कृति की ओर बढऩा है तो आध्यात्मिक की परीक्षा देना होगी। आज के समय में राष्ट्र कथा ही रामकथा है। रामकथा ही राष्ट्रपिता है क्योंकि रामचरितमानस ही सभी ग्रंथों का सार है।

संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने कहा राष्ट्रप्रेम एवं पारिवारिक दायित्व की शिक्षा हमें रामचरितमानस से मिलती है। नई शिक्षा नीति देश में आमूलचूल परिवर्तन करेगी। हम इस प्रतियोगिता से आने वाली पीढ़ी को जोड़ पाएंगे यह भारतीय संस्कृति की रीढ़ है। संस्कृति की रक्षार्थ किया कार्य आप सब के सहयोग से आगे बढ़ेगा। हम ओरछा के साथ ही भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव को एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कर रहे हैं। रामचरितमानस को युवा पीढ़ी एवं आम लोगों तक इसके आदर्श संस्कार पहुंचाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पहले हिंदी पाठ्यक्रम में राम सुग्रीव की मित्रता का पाठ था जिसे बाद में हटा दिया गया किंतु मुझे खुशी है स्कूली शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि हम अगले वर्ष अयोध्या कांड को पाठ्यक्रम में शामिल कर रहे हैं।

अयोध्या कांड के पढऩे से मनुष्यत्व एवं देवत्व प्राप्त होता है। आपने उपस्थित सभी प्राचार्यो से आग्रह किया कि वह ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इसमें शामिल होने की प्रेरणा देवें। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के अलावा प्राचार्य अन्य सामान नागरिक भी भाग ले सकते हैं।

विक्रम विश्वविद्यालय कुलपति अखिलेश पांडे ने कहा कि आज एकल परिवार के कारण हमारी संस्कृति समाप्त होती जा रही है। विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा रामचरितमानस को लेकर विज्ञान प्रबंधन आदि कोर्स शुरू किए गए हैं जिसमें देश ही नहीं भाग के विद्यार्थियों द्वारा भी रजिस्ट्रेशन करवाया गया है। यह हमारे लिए बड़े गौरव की बात है।

मानस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले से 8 विजेताओं को जिसमें से 4 विद्यार्थी व चार अन्य जीतने वालों को अयोध्या के हवाई यात्रा करवाई जाएगी एवं अयोध्या में रामलला के वीवीआइपी दर्शन करवाए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी एवं समस्त नागरिक भाग ले सकते हैं।

पोर्टल के माध्यम से 101 शुल्क जमा कर ऑनलाइन पंजीयन कराने पर ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में कोई भी विद्यार्थी अथवा व्यक्ति अपने मोबाइल के माध्यम से भाग ले सकता है जिस प्रतिभागी ने परीक्षा हेतु पंजीयन कराया है वहीं परीक्षा दे सकेगा ऐसी कंप्यूटरीकृत व्यवस्था की गई है। परीक्षा उपरांत परीक्षा परिणाम एवं प्रमाण पत्र प्रतिभागी को तत्काल ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगा एवं परिणाम के अंक भी परीक्षार्थी तत्काल प्राप्त कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाई को मंदबुद्धि बता कर फर्जी वसीयत से मामा का मकान अपने नाम करवाया

Sun Dec 19 , 2021
वारिस ने दिया नामांतरण निरस्त करने का आवेदन सरदारपुर, अग्निपथ। मामा की मौत के बाद भांजी ने उनकी फर्जी वसीयत बनाई और ममेरे भाई को मंदबुद्धि बताते हुए उनका मकान अपने नाम करवा लिया। अब भाई ने जनपद पंचायत सीईओ को आवेदन देकर नामांकन निरस्त करने की गुहार लगाई है। […]

Breaking News