अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प खिलाडिय़ों का गहना: गेहलोत

पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों का किया खेल अभिनंदन

उज्जैन, अग्निपथ। मडगांव, गोवा में आयोजित 30वीं राष्ट्रीय महिला-पुरुष, सब जूनियर, जूनियर, सीनियरए मास्टर्स बेंच प्रेस स्पर्धा में पदक प्राप्त करने वाले उज्जैन के खिलाडिय़ों का खेल अभिनंदन समारोह उज्जैन जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र पर आयोजित किया गया।

समारोह में निगम के पूर्व सभापतिए मध्यप्रदेश मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू गेहलोत ने प्रोत्साहन स्वरूप कहा कि खेलों में प्राप्त पदक कोई खिलौने नहीं होत। मेहनत, समय का संयोजन, खेल तकनीकी एवं पर्याप्त ऊर्जा के द्वारा उपलब्धि सिर का ताज बनती है। अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प ही खिलाडिय़ों का गहना होता है।

अध्यक्षता पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्रसिंह कुशवाह ने की। विशेष अतिथि इंजीनियर गजेन्द्र मेहता, पहलवान गजेन्द्र बागड़ी थे। उज्जैन जिला पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयसिंह यादव और सचिव कमल नंदवाना ने बताया कि राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में लगभग 1600 से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया था जिसमें से उज्जैन जिले को 5 पदक प्राप्त हुए।

इस अभिनंदन समारोह के सूत्रधार शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके थे। इस अवसर पर खिलाडिय़ों के कोच कमल सिंह देवड़ा का विशिष्ट अभिनंदन किया गया। अतिथि स्वागत एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नरेंद्र मालवीय, उपाध्यक्ष शोएब कुरैशी, आनंद सोलंकी, राजेश भारती, मौलिक पटेल, आदित्य राज, कनिष्का शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिनोद मिल की जमीन के लिए जारी किए टेंडर

Mon Dec 20 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड़ स्थित विनोद-विमल मिल की जमीन को बेचने के लिए राजस्व विभाग ने एमपीआरडीसी के माध्यम से टेंडर जारी किए है। मिल की 3 हजार 612 वर्ग मीटर जमीन की शुरूआती कीमत 19 करोड़ 31 लाख रूपए तय की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यशासन को विनोद […]