स्वास्थ्य विभागीय समिति की कार्यकारिणी घोषित, जिला अध्यक्ष गिरी का किया सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी जिला सचिव दिलीप चौहान की सहमति से स्वास्थ्य विभाग की समिति जिला जिला अध्यक्ष एम आर मंसूरी ने की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें विभागीय समिति जिला सचिव के पद पर नवीन पांडे एवं जिला कोषाध्यक्ष अशोक शिवहरे को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी का विभागीय समिति की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम संचालन मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने किया । इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के आर.एम.ओ डॉ. जितेंद्र शर्मा, प्रभाकर त्रिपाठी, कमलेश कजोरिया, नारायण अकेला, डीएस परमार, हिमांशु पवार, सागर सराठे, केएस परमार, सुरेश खत्री, डीएन सतनामी, आरके सोनी, हेमंत गोयल, संजय जोगलेकर, चंदरसिंह मालवीय, गजराजसिंह ठाकुर आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। आभार नवीन पांडे ने माना।

इस मौके पर एमआर मंसूरी ने ग्वालियर जिले के जिलाधीश द्वारा कर्मचारियों को दी गई उस चेतावनी की कड़ी निंदा की जिसमें कलेक्टर ने बैठक में कहा था कि कोविड के टीके लगाना है तो घर-घर जाओ, खेत जाओ और हितग्राही के चरणों में रहो, जब तक नहीं लगवाता है और एक भी व्यक्ति बचता है तो फांसी पर लटका दूंगा। इस तरह मेहनती कर्मचारियों को फांसी पर लटकाने की धमकी देना कलेक्टर को शोभा नहीं देता। वहीं मंसूरी ने मांग की कि डीए का एरियर नवंबर में मिलना था जो आज तक नहीं मिला वह भी तत्काल दिलवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प खिलाडिय़ों का गहना: गेहलोत

Mon Dec 20 , 2021
पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों का किया खेल अभिनंदन उज्जैन, अग्निपथ। मडगांव, गोवा में आयोजित 30वीं राष्ट्रीय महिला-पुरुष, सब जूनियर, जूनियर, सीनियरए मास्टर्स बेंच प्रेस स्पर्धा में पदक प्राप्त करने वाले उज्जैन के खिलाडिय़ों का खेल अभिनंदन समारोह उज्जैन जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा स्वस्थ संसार व्यायाम केंद्र पर आयोजित किया […]

Breaking News