अब महाकालेश्वर का लड्डू प्रसाद महंगा, 300 रुपए किलो मिलेगा

Mahakal laddu prasad unit

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्रसिद्ध लड्डू प्रसादी के दाम 23 दिसंबर से बढक़र 300 रुपए कर दिए जाएंगे। मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। यह लड्डू मंदिर समिति को ही 305 रुपए प्रति किलो में तैयार हो पाते हैं। ऐसे ही हर दिन 1.5 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। इसकी वजह शुद्ध देसी घी, बेसन रवा और रवा के दामों में वृद्धि है।

मंदिर समिति को एक किलोग्राम लड्डू तैयार करने में 305 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि श्रद्धालुओं को इसे 260 रुपए प्रति किलो के भाव से दिया जा रहा है। दीपावली के दौरान बड़ी मात्रा में लड्डू प्रसाद का विक्रय किया गया था। सालाना आय में जब इसका आंकलन किया गया तो बड़ा नुकसान सामने आया। इसमें यह बात सामने आई कि मंदिर समिति को प्रति किलो लड्डू प्रसाद में 45 रुपए का नुकसान हो रहा है। महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने कहा कि इस संबंध में प्रबंध समिति की बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है। आदेश जारी होते ही लड्डू के दाम बढ़ा दिए जाएंगे

यह खासियत है लड्डू प्रसादी की

महाकालेश्वर मंदिर की ओर से उपलब्ध कराई जा रही लड्डू प्रसादी 260 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें शुद्ध देसी घी, बेसन, रवा और ड्राई फ्रूट्स मिला रहता है। इसकी मांग पूरे भारत में है। कई श्रद्धालु अपने साथ यहां से कई किलोमीटर दूर लेकर जाते हैं। यह लड्डू शुद्धता के साथ-साथ स्वाद में भी बेजोड़ है। महाकाल की लड्डू प्रसाद यूनिट को हाइजीन रेटिंग में फाइव स्टार रेटिंग मिली हुई है।

एफएसएसएआई की ओर से देश के चुनिंदा मंदिरों में बनने वाले प्रसाद यूनिट को ही यह रेटिंग मिलती है। लड्डू प्रसाद तैयार करने के दौरान परिसर में हाइजीन कर्मचारियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही बेसन, रवा, ड्राई फ्रूट को पूरी तरह से आदर्श स्थिति में खरीदा जाता है। इसके लिए टेंडर जारी किए जाते हैं और माल खराब होने की स्थिति में सामग्री प्रदाय करने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्रिसमस मेले पर अनुमति का अंकुश: एसडीएम व नगर पालिका की एनओसी के बिना नहीं लग पा रहे झूले व दुकानें

Tue Dec 21 , 2021
हिन्दूवादी संगठन भी दे चुका है मेला नहीं लगाने का ज्ञापन झाबुआ, अग्निपथ। क्रिसमस पर्व में 2-3 दिन ही ओर शेष रह गए हैं। क्रिसमस पर प्रतिवर्ष एक सप्ताह तक लगने वाला मेला अर्थात झूले-चकरी और दुकानों को लेकर इस बार अत्यधिक असमंजस होने के साथ मेले में झूले-चकरी और […]

Breaking News