आर्थिक अनियमितता के मामले में पूर्व बीएमओ पर fir के लिए आवेदन

बड़ौद, अग्निपथ | लम्बे समय से विवादों से जुड़े पूर्व ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. विजेन्द्र चुरीहार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए आगर जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सम्मंदरसिंह मालवीय ने बड़ौद थाने में आवेदन दिया है। डॉ. चुरीहार पर पद पर रहते हुए आर्थिक गड़बड़ियों की शिकायत के बाद विभाग सहित विभिन्न स्तर पर जांच चल रहीं थी ।

मंगलवार को मामले में एक दम से नया मोड़ देखने को मिला जब जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मालवीय बड़ौद थाने में पहुंचे एवं प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर उक्त आवेदन दिया गया है। डॉ चुरीहार पर पद पर रहते हुए लाखों रूपये की अनियमित्ता, एक ही कार्य का दो अलग अलग वेंडरों को भुगतान, शासकीय दस्तावेज गायब करना सहित कई मामलों में शिकायतें थीं। जिसकी जांच में डॉ चुरीहार दोषी पाये गये है इस कारण उन पर वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा डॉ. चुरीहार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। जिसे जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी को भेजा गया है। जैसा वरिष्ठ स्तर से मार्गदर्शन मिलेगा उस उनुसार उचित वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

– मनोहरसिंह वर्मा, एसआई थाना बड़ौद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देशमुख अस्पताल संचालक और डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Thu Dec 23 , 2021
होम्योपैथिक डॉक्टर ने किया एलोपैथिक इलाज वकील के पुत्र की गई जान महिला का गलत ऑपरेशन करने के मामले में भी सीएमएचओ ने जांच कमेटी बनाई उज्जैन, अग्निपथ | इंदौर रोड स्थित देशमुख हॉस्पिटल संचालक व डाक्टर पर नीलगंगा पुलिस ने नौ माह पहले हुई वकील के पुत्र की मौत […]

Breaking News