चोरी हुई एक्टिवा में नहीं मिले 2 लाख

फरियादी ने बोला था झूठ, फायनेंस का मामला

उज्जैन, अग्निपथ। महिदपुर से रिश्तेदार के यहां आये व्यक्ति ने गुरुवार शाम चिमनगंज थाने पहुंचकर शिकायत की कि उसकी एक्टिवा चोरी हो गई है। जिसमें 2 लाख रुपये रखे हैं। एक्टिवा मिलने पर शिकायतकर्ता ने पैसों को लेकर झूठ बोलना स्वीकार किया है।

चिमनगंज टीआई जितेन्द्र भास्कर ने बताया कि महिदपुर का रहने वाला शेर खां पिता मुंशी खां आगररोड स्थित यादवनगर में अपने रिश्तेदार के यहां आया था। शाम 4 बजे उसने एक्टिवा चोरी होने और उसमें 2 लाख रुपये रखे होने की शिकायत की। पुलिस टीम को सक्रिय किया गया और एक्टिवा की तलाश शुरू की गई। कुछ देर में ही एक्टिवा का पता चल गया। एक्टिवा की किश्त बाकी होने पर फायनेंस वालों ने सीज की थी।

गाड़ी मिलने पर उसकी एक्टिवा खोलकर रुपयों का पता लगाया तो उसमें पैसे नहीं होना सामने आया। शेर खां से सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि साहब 2 लाख रुपये होने का झूठ बोला था, पुलिस उसकी गाड़ी की जल्द तलाश शुरु करें, इसलिये साजिश रची थी। मामला स्पष्ट होने पर फायनेंसकर्मी गाड़ी अपने साथ ले गये। शेर खां को पैदल लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऐडा बन पेड़ा खा रहे आर्य, शिक्षा गुणवत्ता को लगा रहे पलीता

Thu Dec 23 , 2021
झाबुआ  जिले की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह जनजातीय विभाग के अधीन है। जनजातीय विभाग में व्यवस्था का जिम्मा निभाने वाले सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य वैसे तो शांत स्वभाव के अधिकारी नजर आते हैं, किन्तु ऐसी शांति किस काम की जिसमें बीईओ से लेकर प्राचार्य गच्च हो, हरियाली महोत्सव मना रहे […]

Breaking News