कोरोना से बचने सख्ती शुरू:मास्क नहीं लगाने पर 200 रुपये का स्पॉट फाइन, केस भी दर्ज होगा

उज्जैन। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए कोरोना की तर्ज पर नियम-शर्तें लागू की जाने लगी हैं। उज्जैन में 12 दिन में 15 कोरोना मरीज आने के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी कर दिया गया है। मास्क नहीं लगाने वालों पर धारा 144 के तहत कार्रवाई की जाएगी। मास्क नहीं लगाने वालों पर 200 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया जायेगा। साथ ही प्रकरण भी दर्ज किया जायेगा। कलेक्टर आशीषसिंह ने कहा कि सभी लोग टीका लगवायें और मास्क लगाकर घर के बाहर निकलें।

चौराहों पर अब दो वेक्सीनेशन टीम लगेगी

कलेक्टर आशीष सिंह ने ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कोरोना वेक्सीनेशन के सेकंड डोज का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिये उज्जैन नगर निगम झोन अधिकारियों, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर निर्देश दिये हैं कि आगामी 5-6 दिनों में टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए उज्जैन में शत-प्रतिशत पात्र लोगों को सेकंड डोज लगा दिया जाएं। कलेक्टर ने मोबाइल टीम के संख्या बढ़ाकर 15 करने तथा शहर के सभी चौराहों पर दो-दो टीकाकरण टीम तैनात करने के लिये कहा है।

उज्जैन में अब तक 52 हजार लोगों को सेकंड डोज बाकी

उज्जैन जिले में 23 दिसम्बर की स्थिति में 52641 सेकंड डोज के पात्र लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। इसमें सर्वाधिक उज्जैन शहर के 29374 लोग शामिल हैं। दूसरे नम्बर पर नागदा तहसील में 9332 व तीसरे नम्बर पर तराना तहसील में 4905 व्यक्ति टीके के लिये ड्यू हो गये हैं। उज्जैन जिले की अन्य तहसील में बड़नगर में 3461, खाचरौद में 3191, घट्टिया में 464, महिदपुर में 413, उज्जैन ग्रामीण में 1501 व्यक्ति ड्यू हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक ठेकेदार को फायदा पहुंचाने के लिए पेड़ कटाई निविदा की शर्तें बदली...?

Sat Dec 25 , 2021
ठेका पुरानी शर्तों के हिसाब से कराने के लिए एसडीएम को लिखे पत्र सुसनेर, अग्निपथ। उज्जैन-चंवली सडक़ मार्ग चौड़ीकरण में बाधा बन रहे सैकड़ों पेड़ों की कटाई के लिए तहसीलदार सुसनेर ने निविदा जारी की है। खास बात यह है कि पहली निविदा जारी करने के चार दिन बाद ही […]

Breaking News