कछुआ चाल से चल रहा पानी टंकी का निर्माण, अवधि खत्म फिर भी निर्माण अधूरा

Berchha adhuri tanki 25122021

बिना सुरक्षा साधनों के कर्मचारी कर रहे काम, हो सकता है हादसा

बेरछा, अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम रुलकी में स्थित शासकीय मिडिल स्कूल के समीप पानी की टंकी का निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। निर्माण पूर्ण होने की मियाद खत्म होने के बाद भी काम अधूरा है। वहीं बगैरे सुरक्षा साधनों के मजदूरों से काम कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम रुलकी में एक करोड़ दो लाख तीस हजार रुपयों की लागत से बनने वाली पानी की टँकी का निर्माण कार्य विगत छह माह से अधिक समय से चल रहा है। योजना अंतर्गत बनने वाली पानी की टँकी निर्माण स्कूल परिसर में गुणवत्ताहीन मटेरियल तथा स्थानीय ग्राम पंचायत की बिना अनुमति के निर्माण किया जा रहा है। परन्तु इस टँकी का निर्माण करने वाले कर्मचारी बिना प्लास्टिक केप पहने, बिना सुरक्षा साधनों का उपयोग किए एवं बिना मास्क पहने धड़ल्ले से पानी टंकी का निर्माण कर रहे है।

ठेकेदार बगैर सुरक्षा साधन मुहैया कराये मजदूरों से करा रहा काम।
ठेकेदार बगैर सुरक्षा साधन मुहैया कराये मजदूरों से करा रहा काम।

निर्माणधीन एजेंसी की लापरवाही का आलम यह है कि उक्त गगनचुंबी निर्माणधीन पानी की टँकी का निर्माण करने वाले कर्मचारियों की जान से खिलवाड़ कर हादसे का इंतजार कर रहे है। जबकि पीएचई के जिम्मेदार अधिकारी भी अपने निरीक्षण में इन निर्माण के दौरान छोटी-छोटी कमियाँ और सुरक्षा के बिंदुओं पर मौन धारण अनदेखा कर लेते है। टंकी निर्माणधीन एजेंसी अपर्याप्त संसाधनों से मजदूरों से काम करवा रही है। उनकी यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसा का रूप ले सकती है।

सचिव ग्राम पंचायत रुलकी ने बताया कि उक्त पानी टँकी का निर्माण ग्राम पंचायत की अनुमति के बिना धड़ल्ले से किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उक्त जगह स्कूल एवं गोदाम की संयुक्त भूमि है। वही निर्माणधींन एजेंसी ने बे-रोकटोक पूर्व निर्माण की गई सीसी सडक़ को खोद कर लाखों का नुकसान किया है। जिसमे आए दिन ग्रामीण व मवेशी भी गिरते है।

वही उक्त टंकी निर्माण की अवधि समाप्ति के उपरांत भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जिसको पूरा होने में लगभग एक माह से अधिक समय लग सकता है।

जिम्मेदारों का कहना

ग्राम रुलकी में पानी की टँकी का निर्माण ग्राम पंचायत की अनुमति से किया जा रहा है। यदि शिकायत मिलती है तो कार्यवाही करेंगे। – डीएस डामोर, सहायक यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी – शाजापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शासकीय पट्टे, लीज पर दी गयी जमीन की बंदरबाट...

Sat Dec 25 , 2021
भू अधिनियम की अनदेखी कर शासकीय जमीन की जमकर की जा रही खरीदी-बिक्री, हस्तांतरित देवास, अग्निपथ। वर्षों से बंद पड़ी चामुण्डा स्टेण्डर्ड मील के श्रमिक अपने बकाया पैसे की मांग करते हुए आन्दोलनरत है। श्रमिको के आन्दोलन के दौरान मील की जमीन के बारे में सार्वजनिक तौर पर यह तथ्य […]

Breaking News