सोयाबीन और कृषि यंत्र चुराने वाले धराए, व्यापारी को भी जेल भेजा

चौकीदार के नहीं होने पर ले उड़े थे माल

उज्जैन,अग्निपथ। राघवी में आठ दिन पहले करीब डेढ़ लाख की सोयाबीन व कृषि यंत्र चोरी करने वालों को पकडऩे में पुलिस को सफलता मिली है। मामले में चुराया माल बरामद कर पांच बदमाशों के साथ खरीददार को भी पुलिस ने शनिवार शाम जेल भेज दिया।

राघवी स्थित ग्राम पलवा निवासी अर्जुनङ्क्षसह पिता बापूसिंह चौहान के खेत पर 17 दिसंबर को चौकीदार नहीं गया था। खेत पर मकान सूना देख चोर धावा बोला। चोर कमरे का ताला तोडक़र करीब 25 क्विंटल सोयाबीन, कृषि उपकरण, पानी की मोटर, पाइप सहित करीब 1.50  लाख का माल ले गए।

मामले में पुलिस ने खोजबीन की तो पता चला कि वारदात गांव के ही धर्मेंद्र पिता सुरेसिंह सोंधिया, महेश पिता रणछोड़ ने घोंसला के पवन पिता प्रकाश शर्मा, नौशाल पिता इरशाद मैवाती व एक नाबालिग के साथ मिलकर की। आरोपी मेघाखेड़ी के अंतर पिता गणपति सिंह राजपूत की लोडिंग बोलेरो एमपी 04 जीए 8046 में भरकर ले गए और पुराने चौमा के रोहित पिता परमानंद बैरागी को माल बेच दिया।

नतीजतन टीआई रोहित पटेल ने टीम के छह आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया। उनसे माल के साथ वारदात में प्रयुक्त वाहन जब्त कर पूछताछ की। तत्पश्चात शनिवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया। टीआई पटेल ने बताया कि मामले में एक नाबालिग आरोपी की तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल दर्शन के लिए दर्शनार्थियों की भीड़, 2 घंटे मंदिर परिसर प्रवेश रहा बंद

Sat Dec 25 , 2021
100 व 250 टिकटधारियों की लाइन काला गेट से सभामंडप प्रवेश रैम्प तक पहुंची, एक घंटे के लिए रोकी 1500 की गर्भगृह अभिषेक रसीद उज्जैन, (प्रबोध पाण्डेय) अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिवर्ष 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश सहित विदेश से भगवान महाकाल […]

Breaking News