अधेड़ की लाश गाढऩे में प्रयुक्त जेसीबी जब्त, हत्या के आरोपी रिमांड पर

गड्ढे से लाश निकालती पुलिस।

उज्जैन,अग्निपथ। रुपाखेड़ी में अधेड़ को मारकर गाढऩे की वजह बकरी चोरी की शंका ही निकली। मामले में माकड़ौन पुलिस ने रविवार को घटना में प्रयुक्त जेसीबी जब्त करने के साथ दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

सर्वविदित है ग्राम चरली निवासी राजाराम मोगिया 21 दिसंबर से लापता था। रविवार रात उसका नाले में गढ़ा शव मिला था। मामले में पुलिस ने शंका होने पर गांव के रमेश व उसके नौकर अंतर को पकड़ा था। पूछताछ में अंतर टूट गया था कबूला था कि बकरी चोरी की शंका में रमेश के साथ उसने राजाराम को लाठी व लात घूसों से पीटा था।

मारपीट से मौत होने पर उसे खेत के पास ही कच्चे नाले में पटककर मिट्टी डाल दी थी। किसी को शक न हो इसलिए दूसरे दिन पड़ोसी के खेत में चल रही जेसीबी से शव पर अधिक मिट्टी डलवा दी थी। घटना को दूसरा रुप देने के लिए रमेश की एक बकरी मारकर भी गाड़ दी थी।

टीआई अशोक शर्मा ने बताया कि दोनों की निशानदेही से शव मिलने के बाद रविवार को घटना में प्रयुक्त जेसीबी जब्त कर ली। अब हत्या में उपयोग की गई टामी बरामद करने के लिए दोनों को मंगलवार तक के लिए रिमांड पर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (27 दिसंबर 2021)

Sun Dec 26 , 2021
आदत … पंजाप्रेमियों की आदत हमेशा अपने प_ो पर हुक्म चलाने की रहती है। मगर कमलप्रेमी बनने के बाद परिवर्तन लाना जरूरी होता है। लेकिन बदलाव एकदम आता नहीं है। पुरानी आदत छूटती नहीं है। तभी तो कमलप्रेमियों के प्रशिक्षण-वर्ग में अपने बाबा ने आवाज लगा दी। मेरे लिए भी […]

Breaking News