600 करोड़ रू. के घोटाले में लिप्त सांसद गुमानसिंह डामोर का युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने फूंका पुतला

न्यायालय से उचित कार्रवाई के साथ पार्टी से निष्कासित करने की भी रखी

मांग

झाबुआ, अग्निपथ। क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर द्वारा तत्कालीन समय में कार्यपालन यंत्री रहते हुए फलोरिस नियंत्रण परियोजना में फलोरोसिस नियंत्रण एवं पाईप सप्लाय मटेरियरल खरीदी तथा अन्य कई योजनाओं के तहत झाबुआ एवं आलीराजपुर जिले में किए जाने वाले कार्यों में जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर किए गए करीब 600 करोड़ का घोटाला उजागर होने के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रहीं है।

हाल ही में इस मामले में आलीराजपुर न्यायालय में फरियादी की ओर से दर्ज किए गए परिवाद में 600 करोड़ के घोटाले में आरोपी सांसद गुमानसिंह डामोर के साथ तत्कालीन आलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा एवं पीएचई के कार्यपालन यंत्री डीएल सूर्यवंशी के विरूद्ध परिवाद पेश किया गया है। जिसमें आरोपियों की पेशी हेतु आगामी 17 जनवरी 2022 तारिख तय की गई है। इस मामले के उजागर होने के बाद 27 दिसंबर, सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे विरोध प्रकट करते हुए युवक कांग्रेस और एनएसूयआई ने मिलकर शहर के मध्य बस स्टेंड स्थित फव्वारा चौक पर गुमानसिंह डामोर के विरोध में नारेबाजी कर उनका पुतला जलाया।

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

दोपहर 1 बजे युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय भाबार एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनय भाबोर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दोनो संगठनों से जुड़े पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता बस स्टेंड स्थित चौराहे पर एकत्रित हुए। बाद यहां गुमानसिंह डामोर हाय-हाय के जमकर नारे लगाए। इसी बीच ताबड़तोब पुतले को बस स्टेंड से लाते हुए फव्चारा चौक पर जलाया गया। इस दौरान पुतले जलाने से रोकने के लिए पुलिस और युवा कार्यकर्ताओं में हल्की सी झड़प हुई। पुलिस द्वारा पुतले पर पानी डालकर बुझाकर अपने कब्जे में लिया गया, लेकिन जब तक पूरा पुतला जल चुका था। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीओपी झाबुआ इडल मोर्य एवं थाना प्रभारी झाबुआ सुरेन्द्रंिसह गाडरिया भी तैनात रहे।

यह रखी गई मांग

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय भाबोर ने आरोप लगाते हुए कहा कि 600 करोड़ के गबन के मुख्य आरोपी गुमानसिंह डामोर आज सांसद बनकर बैठे है। माननीय न्यायालय को सांसद डामोर सहित इस मामले में लिप्त अन्य सभी आरोपियों पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाना चाहिए। वहीं भाजपा जो अनुशासित पार्टी कहलाती है, उन्हें भी सांसद डामोर को पार्टी से तत्कालनिष्कासित कर उचित कार्रवाई करना चाहिए। पुतला दहन अवसर पर युवक कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े रोशन बारिया, रोहित हटिला, अनिल भूरिया, नंदकिशोर बामनिया, थवारिया डामोर आदि सहित अन्य पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पेटलावद: सांसद का फूंका पुतला, इस्तीफे की मांग

पेटलावद, अग्निपथ। सांसद गुमानसिंह डामोर का नाम 600 करोड़ के घोटाले में नाम आने के बाद कॉंग्रेस हमलावर हो गई है। सोमवार को पुराना बस स्टैंड पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने डामोर का पुतला दहन किया। इस दौरान जीवन ठाकुर, विक्रम मेडा, नाना गोयल, बबलू राठौड़ , जगदीश जानी, गोलू हामड, विनोद चौधरी ,शुभम मकवाना , गोपाल परमार, कैलाश भाबर, पप्पू मेडा, रमेश मोरी, विकास गामड़, मुकजी, पुंजा अमलियार, कान्तु अमलियार विक्रम चावड़ा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवोदय विद्यालय के समीप टे्रंचिंग ग्राउंड से परेशानी; पालकों ने संभाला मोर्चा कचरे की गाडिय़ां वापस भेजी

Mon Dec 27 , 2021
थांदला, अग्निपथ (जितेंद्र धमन)। नगर परिषद द्वारा न्यालालय कलेक्टर के आदेश के बाद भी नवीन कचरा ग्राउंड में कचरा न डालते हुए नवोदय विद्यालय के समीप ही डंप किया जा रहा था इसको लेकर विद्यालय के कुछ पालकों ने गत 23 दिसम्बर को इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी। कलेक्टर […]

Breaking News