बजरंग दल कार्यकर्ता की शवयात्रा:नागदा के बाजार बंद, तनाव की स्थिति

नागदा। नागदा में बुधवार दोपहर बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकू चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौधरी की शव यात्रा आज नागदा में निकाली जा रही है। इससे नागदा के अधिकांश बाजार बंद हैं। पुलिस ने मामले में कोई खुलासा नहीं किया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है।

यहां गीता श्री गार्डन के सामने बजरंग दल के जिला पदाधिकारी राकू चौधरी को तरुण झा नामक आरोपी ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी भागने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। सूचना पर नागदा अस्पताल में हिंदूवादी नेताओं की भीड़ जमा हो गई।

एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल भी शहर में तैनात कर दिया गया है। मंडी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी तरुण झा राकू के घर के पास ही रहता है। आरोपी ने राकू के चेहरे पर गोली मारी गई है, जिससे चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई।

खबर लगते ही मुख्य बाजार बंद हो गए। पुलिस ने शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। थाने में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता इकट‌्ठा हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रतलाम में एक रुपए किलो प्याज

Thu Dec 30 , 2021
लागत भी नहीं निकल रही; मंडी में प्याज फेंककर जा रहे किसान रतलाम । यहां मंडी में प्याज बेचने आए किसानों को दाम सुनकर निराशा हाथ लगी है। एक रुपए में एक किलो प्याज मिल रहा है। भाव नहीं मिलने किसान नाराज हैं। किसान मंडी में ही प्याज फेंककर जा […]

Breaking News