लूट की योजना बना रहे बदमाशों को पकड़ा

हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार, एक हुआ फरार

उज्जैन, अग्निपथ। एटीएम में लूट डालने की योजना बना रहे चार बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। एक भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार किये गये बदमाशों के पास से हथियार बरामद हुए हैं।

31 दिसंबर की रात जीवाजीगंज पुलिस रात्रि गश्त पर अर्लट थी। इस दौरान जानकारी सामने आई कि कुछ बदमाश वीर सावरकर प्याऊ के पास हथियरों से लैंस होकर छुपे हंै। पुलिस टीम तत्काल घेराबंदी की के लिये रवाना हो गई। पुलिस की गाड़ी आते देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया।

पीछा कर पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ लिया। एक भागने में सफल हो गया। पकड़े गये बदमाशों के पास से दो चाकू, लोहे की राड, डंडे बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ करने पर चारों ने कबूल किया कि वह खाक चौक स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने बने एटीएम में लूटपाट करने वाले थे।

उन्होंने अपने नाम राहुल पिता रामप्रसाद निवासी रणजीत हनुमान, दुर्गेश पिता उमाशंकर, अभिषेक पिता कैलाश निवासी तिलकेश्वर और सागर पिता दुलेसिंह निवासी चिमनगंज होना बताये। भागे साथी का नाम हितेश जैन निवासी नयापुरा सामने आया। रात में ही उसकी तलाश में दबिश दी गई। लेकिन फरार होना सामने आया।

गिरफ़्तार किये गये चारों बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने डकैती की योजना, अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार गिर तार किये गये बदमाश दुर्लभ कश्यप गैंग को लो करते हैं और फेसबुक पर दहशत भरे पोस्ट अपलोड करते है। चारों को शनिवार दोपहर न्यायालय में पेश किया, जहां से भैरवगढ़ जेल भेजा गया है।

जवान से मारपीट करने वाले गिरफ्तार

शुक्रवार शाम टॉवर चौक पर यातायात के जवान कन्हैयालाल को कार में सवार कुछ महिलाओं और युवको ने चप्पल लात-घूसों से पीट दिया था। जवान ने कार पार्किंग में लगाने के लिये कहा था। मारपीट के बाद सभी भाग निकले थे। पुलिस ने जवान की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं और युवको के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का प्रकरण दर्ज किया था।

रात में पुलिस ने रानी बी, अकिला बी, मोह मद आमीन और एक नाबालिग निवासी न्यू हरिफाटक मार्ग को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर चारों को न्यायालय में पेश किया गया है। कुछ महिलाओं और युवको की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चरक अस्पताल का तथाकथित डॉक्टर हुआ खाकचौक पर अद्र्धनग्न

Sat Jan 1 , 2022
भारी ठंड के बीच शर्ट और पेंट उतारकर सडक़ पर बैठ यातायात बाधित करता रहा उज्जैन, अग्निपथ। अपने को चरक अस्पताल का डॉक्टर बताने वाला एक व्यक्ति खाकचौक पर कपड़े उतारकर सडक़ पर बैठ गया। जिसके चलते नववर्ष को मंगलनाथ मंदिर दर्शन को आने वाले रास्ते पर जाम लग गया। […]

Breaking News