नशेड़ी को स्मैक देने जा रहे तस्कर धराए, 80 टोकन जब्त

चरस सप्लाय करते पकड़ाए युवक का जेल भेजा

उज्जैन,अग्निपथ। हरिफाटक ब्रिज के नीचे से देर रात पुलिस ने स्मैक देने जा रहे तस्कर को भी पकड़ा। हजारों रुपए के टोकन के साथ धराए बदमाश से पुलिस गिरोह का पता कर मामले का खुलासा करेगी। वही चरस के साथ गिरफ्तार युवक को मंगलवार शाम पुलिस ने जेल भेज दिया।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार सोमवार रात चिंतामण रोड़ स्थित कचरा डंप स्थल के पास से क्रेटा कार में करीब तीन व्यक्ति स्मैक की पुडिय़ा देने जा रहे थे। सूचना पर पुलिस ने उन्हें रंगेहाथ पकडक़र 80 टोकन (याने करीब 25 हजार रुपए की स्मैक) पकड़ लिया।

सप्लायरों के बड़े गिरेाह से संबंधित होने की संभावना के चलते सीएसपी विनोद कुमार मीणा व टीआई तरुण कुरील ने अन्य जगह ले जाकर पूछताछ की। सूत्रों का दावा है कि पकड़ाए दो लोग सप्लायर के कारण फंसे है अब तक उनका तस्करी से संबंध सामने नहीं आया है और सरगना के नाम पता चल गए है, जिन्हें गिर त में लेने का प्रयास किया जा रहा है। सफलता मिलने के बाद पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।

लत से बनाया चरस सप्लायर

केडी गेट निवासी साहिल पिता मुश्ताक अहमद (18)नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए वह सोमवार रात 105 ग्राम चरस देने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया। एसआई जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि जब्त चरस करीब एक लाख रुपए की है।

आरोपी को पूछताछ के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजने के आदेश हो गए। खास बात यह है कि इसी मामले में रुपए की मांग की शिकायत होने पर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने प्रधान आरक्षक अशोक पांडे व आरक्षक योगेश शर्मा को लाईन अटैच किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज से नागदा-कोटा के बीच शुरू होगी नई मेमू ट्रेन

Tue Jan 4 , 2022
दोपहर 11.30 बजे रेल राज्यमंत्री और सांसद दिखाएंगे हरी झंडी उज्जैन, अग्निपथ। रामगंज मंडी, महिदपुर रोड़ होते हुए ट्रेन रूट से कोटा तक यात्रा करने वालों को रेलवे बुधवार से नई सौगात देने जा रही है। राजस्थान के कोटा से उज्जैन जिले के नागदा के बीच मेमू ट्रेन का संचालन […]

Breaking News