आज से नागदा-कोटा के बीच शुरू होगी नई मेमू ट्रेन

दोपहर 11.30 बजे रेल राज्यमंत्री और सांसद दिखाएंगे हरी झंडी

उज्जैन, अग्निपथ। रामगंज मंडी, महिदपुर रोड़ होते हुए ट्रेन रूट से कोटा तक यात्रा करने वालों को रेलवे बुधवार से नई सौगात देने जा रही है। राजस्थान के कोटा से उज्जैन जिले के नागदा के बीच मेमू ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। नागदा स्टेशन पर रेल व वस्त्र राज्यमंत्री दर्शना जरदोश और सांसद अनिल फिरोजिया की मौजूदगी में बुधवार दोपहर 11.30 बजे नई मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

पश्चिम रेलवे द्वारा कोटा मंडल के सोगरिया रेलवे स्टेशन को पुर्नविकसित किया गया है। इसके अलावा कोटा, बूंदी, डकनिया तालाब और रामगंज मंडी रेलवे स्टेशनों पर भी यात्री सुविधाओं में विस्तार किया गया है। यह क्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का निर्वाचन क्षेत्र है। बुधवार को सोगरिया रेलवे स्टेशन पर ओम बिड़ला के आतिथ्य में यात्री सुविधाओं के लोकार्पण के साथ ही कोटा-बीना-कोटा, कोटा-झालावाड़-कोटा, कोटा-नागदा-कोटा 3 नई मेमू ट्रेन का भी शुभारंभ किया जा रहा है। कोटा-नागदा मेमू ट्रेन के शुभारंभ का समारोह नागदा रेलवे स्टेशन पर भी आयोजित किया जाएगा।

सांसद ने की ट्रेन को रतलाम तक बढ़ाने की मांग

सांसद अनिल फिरोजिया ने बुधवार से शुरू हो रही कोटा-नागदा मेमू ट्रेन को रतलाम तक बढ़ाने के लिए रेल व वस्त्र राज्यमंत्री दर्शना जरदोश को मांग पत्र भेजा है। सांसद फिरोजिया के मुताबिक क्षेत्र की जनता पूर्व में चल रही कोटा-नागदा स्पेशल मेला ट्रेन को रतलाम तक विस्तारित करने की मांग करती रही है। कोविड काल से पहले मेला ट्रेन कोटा से रतलाम तक संचालित होती थी। इसके अलावा सांसद फिरोजिया ने नई मेमू ट्रेन को रोहलखुर्द स्टेशन पर भी स्टापेज देने की मांग रखी है।

कल से रोजाना 2.25 पर होगी रवाना

कोटा-नागदा मेमू स्पेशल ट्रेन को मेला गाड़ी के समय पर ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन 6 जनवरी से नियमित सुबह 6 बजे कोटा स्टेशन से रवाना होगी और सुबह 10.25 बजे नागदा तक आएगी। इसके बाद दोपहर में 2.25 बजे यह ट्रेन नागदा से रवाना होकर शाम 7 बजे कोटा पहुंचेगी।

नागदा स्टेशन पर यह ट्रेन करीब 4 घंटे खड़ी रहेगी। सांसद फिरोजिया की मंशा है कि इन 4 घंटो की अवधि का उपयोग ट्रेन को रतलाम तक विस्तारित कर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायसेन सडक़ हादसे में उज्जैन के 2 लोगों की मौत

Tue Jan 4 , 2022
अल्टो में सवार होकर निकले थे, दो घायल उज्जैन, अग्निपथ। अमरकंट जाने के लिये अल्टो में सवार चार लोग रायसेन के उदयपुरा में सडक़ हादसे का शिकार हो गये। 2 की मौत हो गई, 2 गंभीर घायल है। मंगलवार को मृतको के शव उज्जैन लाये गये। रविवार शाम को बापूनगर […]
हादसे

Breaking News