रायसेन सडक़ हादसे में उज्जैन के 2 लोगों की मौत

हादसे

अल्टो में सवार होकर निकले थे, दो घायल

उज्जैन, अग्निपथ। अमरकंट जाने के लिये अल्टो में सवार चार लोग रायसेन के उदयपुरा में सडक़ हादसे का शिकार हो गये। 2 की मौत हो गई, 2 गंभीर घायल है। मंगलवार को मृतको के शव उज्जैन लाये गये।

रविवार शाम को बापूनगर में रहने वाला पिन्टू मालवीय, रतन एवेन्यू में रहने वाले सेवानिवृत्त बैंककर्मी अरुण मिश्रा, पीएचई कर्मचारी राजेश कहार और अनाज व्यापारी का पुत्र राहुल अग्रवाल अल्टो कार में सवार होकर अमरकंट जाने के लिये रवाना हुये थे। भोपाल पहुंचने पर अरुण मिश्रा के परिचित के यहां रात गुजारी। सोमवार दोपहर होने से पहले चारों अमरकंट के लिये रवाना हुए है। कार रायसेन के एनएच-12 मार्ग पर पहुंची थी कि सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना के बाद दोनों कारों के परखच्चे उड़ गये। हादसे में उज्जैन के रहने वाले अरुण मिश्रा और पिंटू मालवीय की मौत हो गई। घायल राजेश और राहुल को भोपाल के हमीदिया अस्पताल उपचार के लिये ले जाया गया। सामने कार में सवार गाडरवारा का रहने वाला परिवार सवार था। जिसमें 3 महिलाओं सहित 2 लोग सवार थे। जो गंभीर घायल बताये जा रहे है।

हादसे की जानकारी लगने पर चारों के परिजन रायसेन रवाना हो गये थे। उदयपुरा पुलिस ने मृतकों के मामले में मर्ग कायम कर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया। जहां से देर शाम दोनों के शव उज्जैन लाये गये। जहां साथ में देर शाम अंतिम संस्कार किया गया है।

डोरेमोन की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

उज्जैन, अग्निपथ। चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले सोशल मीडिया गैंग के बदमाश की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। एएसपी अमरेन्द्रसिंह ने बताया कि 6 दिन पूर्व जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के सांदीपनि आश्रम के सामने हेलावाड़ी के रहने वाले सरफराज को सोशल मीडिया गैंग के बदमाश कुणाल उर्फ डोरेमोन ने मामूली कहासुनी होने पर चाकू से हमला कर दिया था। सरफराज जान बचाकर भाग था, लेकिन डोरेमोन ने उसका पीछा करते हुए चाकू से वार किये थे। मामले में पुलिस ने प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की थी। 6 दिन बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया है। जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थोड़ी संवेदना दिखाइए-जनसुनवाई का मजाक मत बनाइए...!

Tue Jan 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। ऊपर लगी तस्वीर को गौर से देखिए। इनका नाम तेजसिंह पटेल उम्र 75 साल। निवासी पंवासा पेट्रोलपंप, रेलवे पटरी के पास। आज फिर एक बार जनसुनवाई में आये थे। कमजोर और चलने-फिरने से लाचार हैं। पिछले साल नवम्बर- दिसम्बर और नये साल जनवरी में फिर न्याय की आस […]

Breaking News