राष्ट्रीय बास्केट बॉल प्रतियोगिता में उज्जैन का शानदार प्रदर्शन

उज्जैन, अग्निपथ । खेलों की राजधानी इंदौर में 71वीं जूनियर राष्ट्रीय बास्केट बॉल चैंपियनशिप का आयोजन बास्केट बॉल कांप्लेक्स में 4 से 10 जनवरी तक किया जा रहा है। राष्ट्रीय बास्केट बॉल चैंपियनशिप के रंगारंग शुभारंभ समारोह में उज्जैन के नन्हे व्यायाम प्रेमियों ने देशभक्ति की धुन पर लाठी एवं तलवार का अदभुत प्रदर्शन कर अतिथि एवं दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

शिक्षा विभाग के स्पोट्र्स ऑफिसर एवं पारंपरिक लाठी चालान संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जोशी एवं महिला कोच रजनी नरवरिया ने बताया कि समारोह की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया थी। अध्यक्षता भारत सरकार के 38 वर्षीय केंद्रीय राज्य खेल युवा मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने की। विशेष अतिथि एमपी बास्केट बॉल एसोसिएशन के चेयर मेन कैलाश विजयवर्गीय एवं मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, विधायक रमेश मेंदोला थे।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उज्जैन से स्पर्धा के संचालन के लिए शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके को विशेष रूप से दायित्व दिया गया था। स्वामी मुस्कुराके ने विशेष शैली में समारोह में सभी को आनंदित किया। बास्केट बॉल कांप्लेक्स की संपूर्ण साज -सज्जा मालवा शैली में उज्जैन के कलाकार गयूर कुरैशी ने की। उज्जैन के ही बीके पंड्या ने रांगोली के माध्यम से इंद्रधनुषीय रंग बिखेरे। राष्ट्रीय स्पर्धा की शपथ मध्यप्रदेश जूनियर बालक वर्ग के कप्तान उज्जैन के हर्ष सिंह ने प्रदान की।

वहीं उज्जैन के कलाकारों ने ऋतु शर्मा, ज्योति शर्मा के नेतृत्व में निमाड़ी एवं मालवी संस्कृति के लोकनृत्य से दाद बटोरी। समस्त अतिथियों ने उज्जैन के कलाकारों को स्वमेव मंच पर आमंत्रित कर सम्मान कर हौसला अफजाई की। इस प्रकार उज्जैन इंदौर में राष्ट्रीय स्पर्धा में हर कार्यक्रम में छाया रहा। सम्मानित प्रतिभाओं में प्रियांशी नरवरिया, आयुषी रॉय, माधुरी व्यास, समृद्धि चित्तौड़ा,सिया मोरे, लोहित कदम थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पंजाब कांग्रेस सरकार का विरोध एवं पुतला दहन

Thu Jan 6 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सुरक्षा के साथ कांग्रेस द्वारा किये गए खिलवाड़ के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के आव्हान पर किसान मोर्चा नगर जिला उज्जैन द्वारा टावर चौक पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन एवं पुतला […]
bjp 6jann

Breaking News