स्कूल से घर लौट रही छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजन बोले लगवाई थी वैक्सीन

उज्जैन, अग्निपथ। स्कूल गई छात्रा दोपहर में बेहोश मिली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि छात्रा वैक्सीन लगवाने के बाद घर लौट रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरु की है।

तराना के बिसनखेड़ा में रहने वाला मेहरबानसिंह अपनी भांजी अनुराधा पिता भगवानसिंह मकवाना (16) को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध होने पर शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखने को कहा गया तो मामा ने बताया कि अनुराधा तराना के शासकीय कन्या स्कूल में कक्षा 9 वीं की छात्रा थी। उसे आज स्कूल में वैक्सीन लगा था, वह वैक्सीनेशन के बाद घर लौट रही थी।

इटावा की ओर जाने वाले मार्ग पर बेहोश होकर गिर गई। जानकारी लगने पर उसे तराना अस्पताल ले जाया गया, जहां से रैफर किया गया है। परिजनों का आरोप था कि वैक्सीन के बाद अनुराधा की मौत हुई है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

मामा के पास रहती थी

मामा मेहरबानसिंह के अनुसार अनुराधा माकड़ोन के ग्राम काथड़ी कर रहने वाली है। बचपन से वह हमारे पास बिसनखेड़ी में रह रही थी। पिता मजदूरी करते है। वैक्सीन के लिये उसने बुधवार शाम को रजिस्टे्रशन कराया था। गुरुवार को पहला डोज लगा है।

इनका कहना

परिजनों से चर्चा की जा रही है, शाम को स्कूल बंद हो चुका था। शुक्रवार को जानकारी ली जाएगी। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण सामने आयेगा। -संजय मंडलोई, टीआई तराना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शादी के दूसरे दिन छोडक़र भागा पति निकला शादीशुदा

Thu Jan 6 , 2022
तलाशते हुए उत्तरप्रदेश से आई शिक्षिका के साथ मारपीट उज्जैन, अग्निपथ। सोशल मीडिया पर हुई पहचान के बाद युवक उत्तरप्रदेश पहुंचा और शिक्षिका से शादी रचा ली। एक दिन साथ रहने के बाद वह लापता हो गया। शिक्षिका उसकी तलाश में आई तो उसे परिवार ने कमरे में बंद कर […]
danish khan

Breaking News