पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म का बदला ब्लास्ट से हत्या कर लिया

रत्तागढ़ खेड़ा में मोटर पंप चलाने के दौरान धमाके में हुई थी युवक की मौत

रूनिजा (बडऩगर) , अग्निपथ। ग्राम रतागढ़ खेड़ा में खेत पर सिंचाई करने गए युवक के स्टार्टर चालू करते ही ब्लास्ट होने के कारण मौत का मामला आखिरकार हत्या का ही निकला। पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म का बदला लेने के लिए आरोपी युवक ने विस्फोटक जिलेटिन छड़ को ट्यूबवेल के स्टार्टर से जोडक़र वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

रतलाम जिले के समीपस्थ गांव रतागढ़ खेड़ा में हुई वारदात का खुलासा करते हुए रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि पत्नी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की हत्या करने के लिए पति ने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी सुरेश लोढ़ा को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि उसकी पत्नी के साथ मृतक लालसिंह उर्फ लाला, भंवरलाल व दिनेश ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।

जिस के प्रतिशोध में उसने 3 जनवरी को रात्रि में मौका मिलते ही लालसिंह को जान से मारने के लिए खेत पर लगे ट्यूबवेल के स्टार्टर में बिजली के तार से कनेक्शन देकर डिटोनेटर लगाये थे। 4 जनवरी को सुबह जब लालसिंह मोटर चालू करने गया तो स्टार्टर का बटन दबाते ही विस्फोट हुआ जिसके कारण लालसिंह की मृत्यु हो गई।

मृतक सहित तीन पर दुष्कर्म का केस, दो गिरफ्तार

मामले की जांच में पाए गए तथ्यों एवं हत्या के आरोपी सुरेश की पत्नी के कथन के आधार पर थाना बिलपांक में पुलिस ने मृतक लाला सिंह व उसके दो साथियों भंवरलाल और दिनेश के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला भादंवि की धारा 376 (डी), 34, 342, 506 के तहत दर्ज किया है। दुष्कर्म के दोनों आरोपियों भंवरलाल व दिनेश जाधव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विस्फोटक बेचने वाले पर भी केस

घटना के संबंध में ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई थी तो ग्रामीणों ने बताया उक्त ब्लास्टिंग जैसी घटना पहले भी 6 माह पुर्व उसी खेत के पास पूर्व सरपंच भंवरलाल के खेत में भी हुई थी। उस समय पूर्व सरपंच बच गया था। दोनों घटनाओं की समानता व मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तिवारी ने एसआईटी का गठन किया था। जांच में पाया गया कि गांव का ही सुरेश लोढ़ा इस मामले में संदिग्ध है।

आरोपी सुरेश लोढ़ा से पूछताछ करने पर बताया कि उसने टोटे व डोनेटर बद्रीलाल पिता रामेश्वर पाटीदार निवासी सिमलावदा से खरीदे थे। आरोपी बद्री पिता पाटीदार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सुरेश लोढ़ा के घर से बचे हुए डिटोनेटर भी पुलिस ने जप्त किये हैं। प्रकरण विवेचना के दौरान आए तथ्यों के आधार पर विस्फोटक अधिनियम व एससी/एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाई गयी है।

पुलिस टीम को 10 हजार का इनाम

विस्फोट में युवक की हत्या के मामले में आरोपी का पता बताने के लिए रतलाम पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। पुलिस टीम द्वारा मामले का खुलासा किये जाने पर अब यह इनाम उक्त टीम को दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्योग लगने से किसानों को सोयाबीन का ज्यादा दाम मिलेगा: दत्तीगांव

Sun Jan 9 , 2022
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल जुडक़र खेरवास में सोया प्लांट का किया भूमिपूजन बदनावर, अग्निपथ। मध्यप्रदेश कृषि प्रधान राज्य है। इसलिए हमारी चिंता यह रही कि हम फसलों का उत्पादन बढ़ाने के लिए कैसे किसानों को सुविधा दें। इसको लेकर हम काम कर रहे है। खेती को लाभ का धन्धा बनाने की […]
Badnawar soya plant Bhoomi poojan 090122

Breaking News