डिक्की में रखे थे आभूषण, चोरी हो गई स्कूटी

बाइक चोरी

2 माह बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

उज्जैन, अग्निपथ। घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी हो गई। महिला ने डिक्की में आ ाूषण रखे होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 2 माह बाद मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीनगर में रहने वाली शर्मिला पति पिन्टू उर्फ नरेश ललावत ने अक्टूबर माह में शिकायती आवेदन दिया था कि उसके घर के बाहर मेस्ट्रो स्कूटी खड़ी थी, जिसकी डिक्की में सोने का मंगलसूत्र, चेन और चांदी की पायजेब रखी थी। जिसे निकालना ाूल गई थी। रात में अज्ञात बदमाश स्कूटी चुराकर ले गये।

जिसके साथ आभूषण भी चोरी हुए है। जांच के बाद मामले में मंगलवार को चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं माधवनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि महिला को कुछ महिनों पहले जहरीली शराब के मामले में पकड़ा गया था। जेल से आने के बाद उसे घर के बाहर खड़ी स्कूटी नहीं मिली। जिसमें आभूषण रखे होना बताये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उन्हेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक को लेकर एसडीएम खुद लाचार नजर आए

Wed Jan 12 , 2022
3 उन्हेल में और 5 ग्रामीण क्षेत्र में पॉजिटिव मिले उन्हेल (संजय कुंडल), अग्निपथ। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ नागदा एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने पुलिस थाना परिसर में नगर के व्यापारियों के साथ कोरोना को लेकर सतर्कता रखने के लिए बैठक आयोजित की। जिसमें […]

Breaking News