झाबुआ में पडऩे लगी कड़ाके की ठंड न्यूतनतम पारा 5.6 डिग्री तक लुढक़ा

अलसुबह एवं रात के साथ दोपहर में भी जलने लगे अलाव

झाबुआ, अग्निपथ। ठंड जाते-जाते शहरवासियों को अत्यधिक कंपकंपा रहीं है। वर्तमान में पड़ रहीं कड़ाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है। आलम यह है कि लोगों को ठंड से बचने के लिए अब अलसुबह एवं रात के साथ दोपहर में भी अलाव जलाव लाना पड़ रहा है। लोग रजाई-चादर की ओट में दुबके हुए है। वहीं जरूरत पडऩे पर ही बाजारों में निकल रहे है।

मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी को अधिकतम 25.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमार रेकार्ड किया गया था। वहीं 10 जनवरी को तापमान ओर घटकर अधिकतम 23.6 डिग्री एवं न्यूतनतम 6.5 डिग्री तक पहुंच गया। 12 जनवरी को तो हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते अधिकतम पारा 23.8 डिग्री एवं न्यूनतम 5.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस बार शीत ऋतु का सबसे कम तापमान कहां जा सकता है। जिले में पिछले वर्ष वर्षाकाल में कुल 763.5 मिमी वर्षा रेकार्ड की गई है।

सूर्य की दिशा बदलने के साथ ठंड के कम होने के आसार

ज्योतिषियों के अनुसार मकर सक्रांति 15 जनवरी से जैसे ही सूर्य की दिशा बदलेगी अर्थात सूर्य धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगें। इसके बाद धीरे-धीरे ठंड में भी कमी आएगी। वर्तमान मौसम अत्यधिक ठंड भरा है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल है तो वहीं रबी फसलों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैष्णव से अलग हुए शैव अखाड़े, बनाया शैव शम्भू संन्यासी मंडल,रामेश्वर गिरी बने अध्यक्ष

Wed Jan 12 , 2022
शैव अखाड़ों की बैठक- पुराने मन मुटाव भी हुए दूर, अवधेशपुरी महाराज के बहिष्कार को वापस लिया उज्जैन, अग्निपथ। बडऩगर रोड स्थित श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा में बुधवार को शैव संप्रदाय, उदासीन संप्रदाय और निर्मल संप्रदाय के 10 आखड़ो के संतों की महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से सभी ने […]
Shaiv Akhada baithak 120122

Breaking News