देश का सबसे भव्य बनेगा महाकाल ज्योतिर्लिंग मंदिर

प्रभारी मंत्री ने महाकाल मन्दिर विस्तार प्रोजेक्ट का अवलोकन किया

उज्जैन, अग्निपथ। प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को महाकाल मन्दिर विस्तार परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह, विधायक बहादुरसिंह चौहान, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, सतीश मालवीय, विशाल राजौरिया, सीईओ यूडीए एसएस रावत एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा मंत्री देवड़ा को मन्दिर परिसर विकास परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि त्रिवेणी संग्रहालय के सामने वाहनों का पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है।

मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक पैदल न चलना पड़े, इसलिये ई-कार्ट की व्यवस्था नि:शुल्क की जायेगी। लगभग 20 से 25 ई-कार्ट निरन्तर संचालित किये जायेंगे। रूद्र सागर का भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा। भगवान शिव से जुड़ी कथाओं का चित्रण दीवार पर किया जायेगा। खुले क्षेत्र में ओपन थिएटर बनेगा।

महाकाल मन्दिर में दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालु त्रिवेणी संग्रहालय में भी आसानी से जा सकेंगे। प्रभारी मंत्री द्वारा परियोजना के तहत किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि उज्जैन का महाकालेश्वर मन्दिर भारत का सबसे अच्छा व भव्य ज्योतिर्लिंग मन्दिर बनेगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां की सुन्दरता और भव्यता से अभिभूत होंगे। इससे महाकालेश्वर मन्दिर को काफी प्रसिद्धि मिलेगी।

कलेक्टर आशीष सिंह ने जानकारी दी कि श्रद्धालुओं के लिये लेजर शो, लाईट एण्ड साउण्ड शो के साथ-साथ ऑडिटोरियम की भी व्यवस्था की जायेगी। प्रभारी मंत्री द्वारा कमल कुंड का अवलोकन भी किया गया। कलेक्टर ने उन्हें बताया कि यहां श्रमिक प्रतिदिन डे और नाईट शिफ्ट में कार्य कर रहे हैं। आगामी एक मार्च तक लगभग 300 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वे मन्दिर विस्तारीकरण परियोजना का अवलोकन करने पुन: उज्जैन आयेंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

प्रभारी मंत्री ने अस्पतालों में जाकर देखी कोरोना इलाज की व्यवस्थाएं

बुधवार को प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने शासकीय चिकित्सालय माधव नगर, जिला चिकित्सालय और चरक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड के बढ़ते संक्रमण के चलते चिकित्सालयों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री द्वारा जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया गया। जानकारी दी गई कि चरक अस्पताल में कोविड के लिये लगभग 450 बेड की व्यवस्था की गई है।

मंत्री ने सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिये। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन व बहादुरसिंह चौहान, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, ओम जैन, विशाल राजौरिया, सतीश मालवीय, कलेक्टर आशीष सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुअंकिता धाकरे, सीएमएचओ डॉ.संजय शर्मा, डीपीएम डॉ.परविंदर बग्गा, उपयंत्री नेहा निर्मल और तकनीकी सहायक नरेन्द्र शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पहले करते थे ट्रक चोरी, फिर मालिक से फिरौती के रुपए मिलने पर छोड़ देते

Wed Jan 12 , 2022
पुलिस ने ट्रक चोरी करने वाले एक बदमाश को किया गिरफ्तार, एक फरार देवास, अग्निपथ। शहर में पिछले दिनों से चोरी की कई वारदातें सामने देखने को मिली है। वैसे अभी तक चोरी के आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। वहीं पिछले दिनों नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में ट्रक […]

Breaking News