उड़ती फ्लाइट में डॉ. भूरिया ने मरीज की बचाई जान

Jhabua Dr. vikrant Bhuria

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया डॉ. भूरिया को धन्यवाद

झाबुआ । मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया इस बार राजनीतिक तौर पर नही बल्कि मानव सेवा के तहत अपने डाक्टरी पेशे के लिये सूर्खियों में बने हुए हेै । डा. भूरिया द्वारा फ्लाईट में यात्रा कर रहे एक मरीज की जान बचाने में जो निस्वार्थ सेवा के माध्यम से हार्ट अटेक के मरीज की जान बचाई उसे लेकर सर्वत्र सराहना की जा रही है ।

11 जनवरी को डा. विक्रांत भूरिया भोपाल से अहमदाबाद के लिये इण्डिगो की फ्लाईट में अहमदाबाद के लिये रवाना हुए थे ।  अनायास ही फ्लाईट में अनाउंस होता है कि एक मरीज जिसकी जान को देखते हुए मेडिकल इमरजेंसी हुई है के लियेें डाक्टर्स की सेवा की आवश्यकता है, तो डा. विक्रांत भूरिया बिना किसी देर किये पानीकर  के पास गये और उस मरीज को प्रायमरी ट्रीटमेंट देकर उसकी जान बचाने में मदद की । फ्लाईट लेंड होने तक वे साथ रहे । स्वयं डा. विक्रांत भूरिया ने बताया कि 11 जनवरी को मैने भोपाल से अहमदाबाद के लिये यात्रा की थी । अहमदाबाद में युवक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में जाना था ।
फ्लाईट मे एयर होस्टेज से अनाउंस किया तो वे फटाफट उटे और जाकर देखा जो पेशेंट जिनका नाम पानिकर था, की धडकने रूक चुकी थी आंखों की पुतलिया भी छोटी हो चुकी थी , तथा उनकी हालत अत्यन्त ही दयनीय थी ।

उन्होने एयर होस्टेज से टार्च या स्थेटोस्कोप मांगा तो उनक पास टार्च थी। टार्च से देखा तो उनकी पुतलिया छोटी हो चुकी थी तथा मरीज की विजन भी नही दिखाई दे रही थी । ऐसी स्थिति में उनके द्वारादेखा तो पेंशंट ब्रेन डेथ की तरफ जा रहा था । मेने तुरन्त आक्सीजन लगा कर उनके मुंह में जो गंदगी जेसा पदार्थ था उसे निकालना शुरू किया ।

आक्सीजन स्टार्ट करने के थोडी देर बाद उन्होने वोमिटिंग करना शुरू की । कार्डियक मसाज की तथा पम्पींग की जिससे उनकी सांसे वापस आई फिर भी उनकी स्थिति अच्छी नही थी । अहमदाबाद में इमरजेंसी लेडिंग की गई तो वहां एम्बुलेंस एवं डाक्टर्स आ गये थे , उन्हे जल्दी से निकाल कर हास्पहीटल पहूंचाया गया 4ािा उनकी जांच बचाने में हम कामयाब रहे है ।उक्त मामला 11 जनवरी का जब इण्डिगो एयर लाइ्र्रन्स ने ट्वीट किया और डा. भूरिया को धन्यवाद दिया, तथा डाक्टरों को धन्यवाद देते हुए मरीज की जान बचाने के लिये आभार व्यक्त किया ।

इसके बाद तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित तमान नेताओं ने भी डा. विक्रांत भूरिया की प्रसंशा करते हुए उन्हे धन्यवाद दिया । वही श्रीनिवासन राष्ट्रीय अध्यक्ष युवक काग्रेस ने भी इसकी भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए डा. विक्रांत भूरिया को धन्यवाद दिया । डा. भूरिया की सेवा को देखते हुए मरीज श्री पनिकर की पत्नी ने भी डा. भूरिया की इस तरह दी गई सेवाओं के लिये आभार व्यक्त करते हुए इसे मानव सेवा का अनुपम उदाहरण बताया । उन्होने कहा कि डाक्टर भगवान के रूप में होते हे, उनके ही कारण आज मेरे पति सही सलामत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिरजू महाराज नहीं रहे, 12 साल की उम्र में नृत्य सिखाने लगे

Mon Jan 17 , 2022
माधुरी उनकी फेवरेट थीं नईदिल्ली। प्रसिद्ध कथक नर्तक और पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज का रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे 83 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बिरजू महाराज को सरोद और वायलिन बजाने का शौक था। […]
Birju maharaj madhuri dixit

Breaking News