नागझिरी उद्योगपुरी केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

आसपास के फैक्ट्री कराई खाली, देर रात तक बुझाने के प्रयास

उज्जैन, अग्निपथ। सोमवार शाम इंड्रस्टीयल एरिया स्थित केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। केमिकल रखा होने से आग तेजी के साथ फैली। जिस पर काबू पाने के देर रात तक प्रयास किये जा रहे थे।

नागझिरी इंड्रस्टीयल एरिया में औंकार केमिकल फैक्ट्री में दवाईयों के लिये उपयोग होने वाला रॉ मटेरियल का निर्माण किया जाता है। शाम 6 बजे के आसपास अचानक फैक्ट्री में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। काम कर रहे कर्मचारी आग लगते ही भाग खड़े हुए। फैक्ट्री में मेथनॉल, एसीटोन, क्लोरोफार्म और सोडियम हाइडॉक्साइड रासायिनक पदार्थ रखने होने से आग ने विकराल रुप ले लिया। आग की लपटे और धुआं देख आसपास फैक्ट्री वाले भी दहशत में आ गये।

आगजनी की जानकारी लगते ही फायर बिग्रेड की दमकलों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया। मौके पर एसडीएम जगदीश डाबर, सीएसपी वंदना चौहान के साथ नागझिरी थाने का बल पहुंच गया था। आग फैलती देखी समीप लकड़ी की फैक्ट्री को खाली कराया गया है। वहीं आसपास फैक्ट्री वालों को भी अर्लट किया गया है। देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास जारी थे।

फैक्ट्री जलकर हुई खाक

आगजनी के 2 घंटे बाद ही फैक्ट्री पूरी तरह से जलकर खाक होना बताई जा रही थी। संचालक गोपाल चारी और कर्मचारी मौके पर जमा थे। खबर लिखे जाने तक 3 से 4 फायर फायटर और करीब 15 टैंकर पानी आग पर काबू पाने के लिये बहाया जा चुका था। दर्जनभर से अधिक दमकलकर्मी भी लगातर प्रयास कर रहे थे। आगजनी में लाखों का नुकसान होना बताया जा रहा है।

6 माह पहले पड़ा था छापा

विदित हो कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद जून में प्रशासनिक टीम के साथ ड्रग विभाग ने औंकार केमिकल पर छापा मार कार्रवाई की थी। उस दौरान बैरल और टैंक से दवाईयों का रिसाव होता मिला था। प्रशासनिक टीम ने 8.7 हजार लीटर मेथनॉल जब्त किया गया था, जिसका उपयोग जहरीली शराब बनाने के लिये किये जाने की आशंका व्यक्त की गई थी। वहीं हजारों लीटर की मात्रा में दूसरा केमिकल जब्त कर टीम ने दस्तावेजों को खंगाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड का पहला डोज नहीं लगवाने वाले बालक-बालिकाओं को स्कूल नहीं आने दिया जाएगा

Mon Jan 17 , 2022
सिंहस्थ मेला कार्यालय में आयोजित टीएल की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को सिंहस्थ मेला कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। जिले में 15 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं के टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्टर […]

Breaking News