30 करोड़ की रॉयल्टी चोरी: प्रदेश कांग्रेस सचिव बोस गिरफ्तार

महिदपुर रोड, (उज्जैन)। करोड़ों रुपए की खनिज रॉयल्टी चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के सचिव दिनेश जैन बॉस को गिरफ्तार कर लिया है। महिदपुर रोड पुलिस ने यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर जैन के घर से की है।

पुलिस ने बताया कि अगस्त 2021 में अवैध खनन के राजस्व वसूली को लेकर कोर्ट के निर्देश पर जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। दरअसल जिले के खनिज अधिकारी ने 29 मई 2014 को ग्राम बपैया में जांच की थी। पता चला था कि जैन ने स्वीकृत पट्टे के अलावा अन्य स्थानों पर भी अवैध खनन किया है। इस पर उसके खिलाफ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने 19 फरवरी 2016 को 30.29 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

इस जुर्माने के खिलाफ जैन ने अपील की थी। मगर सभी अपील खारिज हो गई। इसके बाद भी राशि जमा नहीं करने पर सहायक खनिज अधिकारी ने केस दर्ज करवाया था। इसके बाद से ही दिनेश जैन फरार चल रहा था। मंगलवार सुबह महिदपुर रोड तथा महिदपुर पुलिस ने मिलकर जैन के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हाई कोर्ट के आदेश पर कलेक्टर आशीष सिंह मे 16 जून 2021 को नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर 30 करोड रुपये की जुर्माना राशि जमा करवाने के आदेश दिए गए थे। फिर भी जैन ने रुपये जमा नहीं करवाए थे।


कांग्रेस से बागी होकर लड़ा था चुनाव


बता दें कि दिनेश जैन बोस ने विधानसभा चुनाव-2018 में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस पर कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। जैन भाजपा प्रत्याशी बहादुरसिंह चौहान से चुनाव हार गए थे। बाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया था।

भाजपा विधायक ने शिकायत की थी

बता दें कि महिदपुर के विधायक बहादुरसिंह चौहान ने अवैध खनन की शिकायत की थी। अपर आयुक्त न्यायालय में सुनवाई के दौरान बॉस की ओर से यह आरोप भी लगाया गया था कि विधायक ने राजनीतिक द्वेष से यह शिकायत की है, जिसे न्यायालय ने सिरे से खारिज कर दिया था। इसके साथ ही प्रदूषण विभाग द्वारा एक अन्य मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कच्चा बांध बहने के बाद खान नदी का गंदा पानी शिप्रा में मिला, संत धरने पर बैठे

Tue Jan 18 , 2022
उज्जैन। खान (कान्ह) नदी में सोमवार को उफान आने और मिट्टी का कच्चा बांध टूटने के बाद उसका गंदा पानी शिप्रा में मिलने से साधु संत फिर आक्रोशित हैं। मंगलवार को कुछ साधु-संत त्रिवेणी घाट क्षेत्र पहुंचे। शिप्रा की स्थिति देखकर साधु-संतों का आक्रोश फूटा और वे वहीं धरने पर […]

Breaking News