विद्युत बिलों की वसूली को लेकर लोगों में आक्रोश

Bijali bill cartoon

थांदला, अग्निपथ। कोरोनाकाल के विद्युत बिलों की वसूली को लेकर लोगों में काफी आक्र्रोश व्याप्त है। गत वर्ष कोरोनाकाल में शासन ने तीन माह के विद्युत बिलों को माफ करने की घोषणा की थी, उसके बाद सरकार ने यूटर्न लेते हुए तीन माह के बिलों को स्थगित किये जाने की बात कही थी, किन्तु कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद स्थितियां सामान्य होने पर विद्युत कंपनियों ने लाकडाउन के समय स्थगित किये गये बिलों की वसूली शुरू कर दी, जिसे लेकर लोगों को काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

विद्युत बिलों की वसूली नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी उपभोक्ताओं से की जा रही है। बड़े हुए विद्युत बिलों के बारे में उपभोक्ता अलकेश पंचाल, कमलेश सोनी, धर्मेन्द्र, ओमप्रकाश कटारा, रूसमाल आदि का कहना है कि सरकार ने पहले विद्युत बिलों को माफ करने की घोषणा की थी और अब वसूली की जा रही है। गरीब व मध्यमवर्गीय लोगों पर विद्युत बिलों की वसूली से घर का बजट गड़बड़ा रहा है।

लोगो का कहना है कि एक मुश्त राशि भरने से अच्छा तो उसी समय बिल जमा कर देना ही सही था। इस माह के विद्युत बिलों में लाकडाउन के बिलों की 60 प्रतिशत राशि जोडक़र उपभोक्ताओं को बिल दिये गये हैं। सहायक यंत्री युवराज अवाया ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार लाकडाउन के बिलों की वसूली के लिये शिविर लगाया गया था, जिसमें उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान जमा करने पर 40 प्रतिशत की छूट तथा किश्तों में भुगतान करने पर 25 प्रतिशत राशि की छूट दी जा रही है। कोरोना काल के विद्युत बिलों की वसूली और सरकार की वादाखिलाफी को लेकर कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन भी हो चुके हैं।

शासन के निर्देशानुसार वसूली की जा रही है तथा बिलों के भुगतान में उपभोक्ताओं को छूट भी प्रदान कर रहे हैं।
-युवराज अवाया जेई मप्रविवि कम्पनी क्षेत्र, थांदला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना मास्क घूमने वालों पर जुर्माना

Tue Jan 18 , 2022
नि:शुल्क मास्क का भी किया वितरण, आगामी दिनों में भी जारी रहेगी कार्रवाई झाबुआ, अग्निपथ। शहर में बिना मास्क घूमने वाले राहगिरों और वाहन चालकों के नगरपालिका झाबुआ की राजस्व शाखा की टीम द्वारा सत्त स्थानीय आजाद चौक पर चालान बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 17 जनवरी, सोमवार […]

Breaking News