बिना मास्क घूमने वालों पर जुर्माना

नि:शुल्क मास्क का भी किया वितरण, आगामी दिनों में भी जारी रहेगी कार्रवाई

झाबुआ, अग्निपथ। शहर में बिना मास्क घूमने वाले राहगिरों और वाहन चालकों के नगरपालिका झाबुआ की राजस्व शाखा की टीम द्वारा सत्त स्थानीय आजाद चौक पर चालान बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 17 जनवरी, सोमवार को दोपहर भी यहां मुहीम चलाते हुए बिना मास्क कई लोगों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही इस दौरान कई लोगों को नि:शुल्क मास्क का भी वितरण किया।

जानकारी देते हुए नपा के राजस्व शाखा प्रभारी अयूब खान ने बताया कि उक्त मुहीम कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर तथा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मन्नूबेन डोडियार एवं सीएमओ एलएस डोडिया के मार्गदर्शन में सत्त चलाई जा रहीं है। वर्तमान में कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मास्क और सोशल डिस्टेनसिंग की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन प्राय: यह देखने में आ रहा है कि अधिकाशंत: लोग, इसका पालन नहीं कर रहे है, जो कोरोना को खुला बुलावा दे रहा है।

2900 रुपये की वसूली की गई

17 जनवरी, सोमवार दोपहर नपा की राजस्व शाखा में प्रभारी अयूब खान, सहायक निरीक्षक रूपसिंह आदिवासी, सहयोगी में मुकेश चौहान एवं नपा के जमादार मन्नूभाई बसोड़ ने आजाद चौक पर बिना मास्क राहगीरों और वाहनों को रोककर इस दौरान करीब 2900 रू. के चालान काटे गए। साथ ही ऐसे लोगों को भविष्य में कोविड से बचाव के दृष्टिगत मास्क अनिवार्य रूप से पहनने की सख्त हिदायत दी गई एवं सोशल डिस्टेनसिंग के पालन हेतु भी कहा गया। इस दौरान 50 से अधिक लोगों को नि:शुल्क मास्क का भी वितरण हुआ। नपा के राजस्व शाखा प्रभारी श्री खान के अनुसार आगामी दिनों में भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवविवाहिता को जलाने वाले देवर और सास को न्यायालय ने किया दंडित

Tue Jan 18 , 2022
10-10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड शाजापुर, अग्निपथ। दहेज के लिए प्रताडि़त कर नव विवाहिता को जलाने के दोषी देवर और सास को न्यायालय ने 10-10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। करीब चार साल पुराने मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शुजालपुर ने यह सजा दी है। […]

Breaking News