नलखेड़ा और माकड़ौन से चोरी किये ट्रैक्टर मथुरा से जब्त, एक गिरफ्तार चार आरोपी फरार

माकड़ौन, अग्निपथ। शहर से एक ट्रैक्टर चोरी के मामले में जांच करते हुए माकड़ौन पुलिस चोर गिरोह तक पहुंच गई। पुलिस ने यहां सहित नलखेड़ा (जिला आगर) से चुराये दो ट्रैक्टर मथुरा से जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी की आंख में धूल झोंककर फरार हो गए।

माकड़ौन निवासी मनोहर पिता कन्हैयालाल पाटीदार ने 3 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 व 31 दिसंबर 2021 की मध्य रात्रि में शहर के सूची मंदिर के सामने मैदान से कोई अज्ञात बदमाश उसका एक ट्रैक्टर (एमपी 13 एओडी 4366) लाल रंग का कीमती पांच लाख रुपये लगभग का चोरी कर ले गये। जिस पर माकड़ौन थाना पर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध है।

जांच के दौरान पुलिस को मखबिर की सूचना के आधार पर पता चला कि बदमाशों ने चोरी गये ट्रैक्टर को इलाके से निकाल कर थाना नलखेड़ा से चोरी गये एक अन्य ट्रैक्टर के साथ में मथुरा उत्तर प्रदेश तरफ बेचने के लिए रवाना कर दिया। जिस पर प्रभावी मुखबिरी मिलने पर पुलिस थाना छाता जिला मथुरा उत्तर प्रदेश की मदद से चोरी गये दो ट्रैक्टर जब्त किये गये।

जिसमे ट्रैक्टर को चोरी कर ले गये एक ट्रैक्टर सवार दो व्यक्ति में से एक आरोपी मुकेश पिता भागीरथ निवासी भील खेडी थाना पीपल रावा जिला देवास को गिरफ्तार कर जिला जेल मथुरा उत्तर प्रदेश में दाखिल किया गया। शेष एक आरोपी भाग गया। इसी प्रकार पीछे चल रहे ट्रैक्टर पर से भी तीन आरोपी ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गये।

ये हैं फरार

भागे गये आरोपियों के नाम सीताराम निवासी आक्या चौहानी थाना बेरछा जिला शाजापुर, मेहरबान पिता जोगेरा निवासी भील खेडी थाना पीपल रावा जिला देवास राजेश पिता नब्बू निवासी आगरी थाना पीपल रावा जिला देवास व गुड्डू पिता न निवासी थाना पीपल रावा जिला देवास का होना जानकारी में आया।

मामले में तत्काल ए एस आई अजय कुमार माथुर के साथ हमराह प्रधान आरक्षक संतोष व् सैनिक जमील के साथ में टीम बना कर के मथुरा रवाना किया गया जो ट्रैक्टर को सम्पूर्ण प्रक्रिया के बाद में मय फरियादी के वापस माकड़ौन लाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्घटना में युवा पेंटर की मौत राजघराने का युवराज गंभीर

Thu Jan 20 , 2022
रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। रतलाम रुनिजा रोड पर 19 – 20 जनवरी की रात्रि बालाजी पेट्रोल पंप के समीप सातरुंडा की तरफ से अपनी बाइक से आ रहे 2 युवाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और दूसरा घायल हो […]
हादसे

Breaking News