शिप्रा शुद्धिकरण के लिए नूरी खान ने किया जल सत्याग्रह, प्रशासन ने हटाया

उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा शुद्धिकरण के लिए नूरी खान ने गुरुवार को जल सत्याग्रह शुरू किया था। दो -तीन घंटे बाद प्रशासन ने उन्हें वहां से हटा दिया।

इस संबंध में एसडीएम जगदीश मेहरा का कहना है कि कांग्रेस नेता नूरी खान को शिप्रा शुद्धिकरण के लिए किए जा रहे प्रयास से अवगत कराया गया था। इसके बाद भी वे संतुष्ट नहीं हुई। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया कि पानी ठंड़ा और उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। परन्तु वे पानी से बाहर नहीं आई तो एनडीआरएफ की टीम और उनके समर्थकों की मदद से पानी से बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था।

महाकाल थाना टीआई मुनेद्र गौतम ने बताया कि अभी नूरी खान के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। वहीं सिविल अस्पताल में भर्ती कराया दिया है। जहां शाम को अनेक कांग्रेस नेता उनसे मिलने पहुंचे। इसमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी, सुरेंद्र मरमट समेत अन्य लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नलखेड़ा और माकड़ौन से चोरी किये ट्रैक्टर मथुरा से जब्त, एक गिरफ्तार चार आरोपी फरार

Thu Jan 20 , 2022
माकड़ौन, अग्निपथ। शहर से एक ट्रैक्टर चोरी के मामले में जांच करते हुए माकड़ौन पुलिस चोर गिरोह तक पहुंच गई। पुलिस ने यहां सहित नलखेड़ा (जिला आगर) से चुराये दो ट्रैक्टर मथुरा से जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी की आंख में धूल झोंककर फरार […]

Breaking News