चोरी करने के बाद ठिकाने लगाने की फिराक में थे सबमर्सिबल पंप

जीवाजीगंज पुलिस को मिली सफलता, दो बदमाश हिरासत में

उज्जैन, अग्निपथ। सबमर्सिबल पंप चोरी करने के बाद ठिकाने लगाने की फिराक में निकले दो बदमाशों को जीवाजीगंज पुलिस ने पकड़ा है। दोनों ने 10 दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया था।

क्षीरसागर स्थित साबू का बाड़ा में राजेंद्र सोनेजा निवासी इंदौर सबमर्सिबल पंप का गोदाम संचालित करते है। 10 जनवरी की रात गोदाम से अज्ञात बदमाशों ने 8-10 प प चोरी कर लिए थे। राजेंद्र सोनेजा ने चोरी होने पर शिकायती आवेदन कोतवाली थाने पहुंचकर दिया था।

कंट्रोल रुम से सभी थानों की पुलिस को पम्प चोरी होने का संदेश प्रसारित कराया गया। गुरुवार रात जीवाजीगंज पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ दिन पहले रिंग रोड से पीपलीनाका की ओर 2 युवको को ठेले पर पुराने सबमर्सिबल पम्प ले जाते देखा गया था।

टीआई गगन बादल, एसआई एडमीरल तोमर, आरक्षक मनीष यादव और श्याम सुराग तलाशना शुरु किया। जूना सोमवारिया के लोकेंद्र पिता कालू और गोलू पिता भुवान निवासी तिलकेश्वर कॉलोनी को शंका के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने पम्प चोरी की वारदात कबूल कर ली।

दोनों की निशानदेही पर 10 पम्प बरामद किये गये हैं। टीआई गगन बादल ने बताया कि चोरी के सबमर्सिबल पंप की कीमत दो लाख रुपए होना सामने आई है। वही बदमाशों से जप्त ठेला 10 हजार का है। दोनों के खिलाफ पूर्व में मारपीट के प्रकरण दर्ज है। चोरी का पहला मामला सामने आया है।

जीवाजीगंज पहुंची कोतवाली पुलिस

अपने थाना क्षेत्र में चोरी को अंजाम देने वाले बदमाशों के पकडऩे पर कोतवाली पुलिस दोनों की गिर तारी लेने जीवाजीगंज थाने पहुंची। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से प्रोटेक्शन वारंट पर पूछताछ के कोतवाली थाने लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों चोरी के बाद पम्प लोहे के भाव में बेचने की फिराक में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

31 दिसम्बर 2007 के पूर्व जन्मे बच्चे टीकाकरण के लिए पात्र

Fri Jan 21 , 2022
कलेक्टर ने आगामी 3 दिन में शत-प्रतिशत पात्र बालक-बालिकाओं के टीकाकरण करने के निर्देश दिये उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर आशीष सिंह ने आज जिले के सभी एसडीएम एवं नगरीय निकायों में 15 से 18 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के टीकाकरण कार्य की समीक्षा की तथा टीकाकरण की धीमी गति पर असंतोष […]

Breaking News