आरक्षक पर हमला करने वालों से मिली कच्ची शराब

तीन आरोपी हिरासत में, 6 धाराओं में दर्ज किया केस

उज्जैन, अग्निपथ। अवैध शराब का परिवहन रोकने पहुंचे आरक्षक पर हमला करने वाले 3 कंजरों को हिरासत में ले लिया गया है। दो सौ लीटर कच्ची बरामद की गई है। वहीं मामले में 6 धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

गुरुवार सुबह अवैध शराब लेने जाने की सूचना पर कायथा पुलिस ने भटुनी खजूरिया पुलिया के पास घेराबंदी की थी। 2 बाइक पर सवार तीन कंजरों ने आरक्षक तुलसीराम पर हमला कर दिया था। पुलिस ने घेराबंदी की टोंककलां के रहने वाले कंजर रवि, पप्पू और अंकुश को हिरासत में लेकर उसके पास से दो सौ लीटर कच्ची शराब और 2 बाइक के साथ चाकू जब्त किया था।

तीनों के खिलाफ आरक्षक पर जानलेवा हमला करने की धारा 307, 294, 34, शासकीय कार्य में बाधा की धारा 353, आम्र्स एक्ट 25, 27 और आबकारी एक्ट अधिनियम 34 (2) में केस दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत के अनुसार हिरासत में लिये गये कंजरों के पास मिली 2 बाइक चोरी की होना सामने आ रही है। जिसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। तीनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चोरी करने के बाद ठिकाने लगाने की फिराक में थे सबमर्सिबल पंप

Fri Jan 21 , 2022
जीवाजीगंज पुलिस को मिली सफलता, दो बदमाश हिरासत में उज्जैन, अग्निपथ। सबमर्सिबल पंप चोरी करने के बाद ठिकाने लगाने की फिराक में निकले दो बदमाशों को जीवाजीगंज पुलिस ने पकड़ा है। दोनों ने 10 दिन पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया था। क्षीरसागर स्थित साबू का बाड़ा […]

Breaking News