ढाई लाख की स्मैक के साथ कैरियर और सप्लायर धराए, दोनों रिमांड पर

हमले के आरोपी को भी तस्करी केस मेें जेल से रिमांड पर लाए

उज्जैन,अग्निपथ। हरिफाटक ब्रिज के नीचे से नीलगंगा पुलिस ने रतलाम का ड्रग सप्लायर इंदौर के पुडिय़ाबाज को गिरफ्तार किया है। दोनों से ढाई लाख रुपए की स्मैक जब्त कर शनिवार को कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर लिया हैं। जानलेवा हमले के केस के आरोपी को भी तस्करी केस में पूछताछ के लिए जेल से रिमांड पर लाया गया है।

रतलाम स्थित ग्राम ढोढर निवासी दिनेश पिता अशोक हंस(25)सप्लायर करता है। इंदौर के वृंदावन कॉलोनी निवासी दीपेश पिता दुर्गेश राजगुरू (23) ने उसे शुक्रवार रात स्मैक देने के लिए हरिफाटक ब्रिज के नीचे बुलाया। दिनेश10 ग्राम स्मैक लेकर बाइक से आया।

पता चलने पुलिस ने घेराबंदी की और दोनों को दबोच लिया। तलाशी में दीपेश के पास से भी 15 ग्राम स्मैक मिल गई। दोनो से करीब ढाई लाख रुपए की स्मैक मिलने पर एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर पूछताछ की। दिनेश ने कबूला वह राजस्थान स्थित प्रतापगढ़ के कोठड़ी के तस्कर का सप्लायर है।

दीपेश उज्जैन इंदौर के नशेडिय़ों को पुडिय़ा सप्लाय करता है। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर 25 जनवरी तक रिमांड पर ले लिया।

असलम कबूलेगा पुडिय़ाबाजों की कुंडली

लोहे का पुल निवासी असलम पठान पुडिय़ाबाजों को स्मैक सप्लाय करता था। नशे के धंधे को लेकर ही करीब करीब दो माह पहले एक युवक को गोली मारी गई थी। जानलेवा हमले के केस में टीआई मुनेंद्र गौतम ने असलम को भी जेल भेजा था।

इसी दौरान एक तस्कर नीलगंगा पुलिस के हत्थे चढ़ा था। असलम की लिप्तता मिलने पर भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। मामले में उसे शनिवार को दो दिन के रिमांड पर जेल से लाया गया है।

तीन माह में 30 लाख की स्मैक

सर्वविदित है पुलिस नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ करीब तीन माह से मुहिम छेड़े हुए है। इस दौरान सबसे अधिक कार्रवाई नीलगंगा थाने में की गई है। यहां अब तक 18 छोटे-बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 30 लाख रुपए कीमत की 300 ग्राम स्मैक जब्त की गई है।

हंस व राजगुरू को पकडऩे में टीआई तरुण कुरील,एसआई हेमलता शास्ता,संजय यादव, प्रआ. दिग्विजय सिंह, राहुल कुशवाह, अनिल पंचोली,कपिल राठौर, प्रवीण चौहान व जितेंद्र पाटीदार की मु य भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पशुओं को लापरवाहीपूर्वक बाजार में छोडऩा महंगा पड़ेगा पालकों को

Sat Jan 22 , 2022
कलेक्टर एवं नपा सीएमओ ने लापरवाह पशु मालिकों पर कार्रवाई हेतु सख्ती से जारी किए आदेश झाबुआ, अग्निपथ। शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ती पशुओं की संख्या के कारण बाजारों में होने वाली घटना-दुर्घटना के साथ आए दिन पशु भारी वाहनों की टक्कर से गंभीर घायल होने तथा बाजार और गली-मौहल्लों में […]

Breaking News