वृद्धों पर कोरोना का अटैक: पूर्व विधायक के चाचा की कोरोना से मौत

दो दिन में दूसरी मौत, प्रतिदिन 200 से उपर निकल रहे मरीज

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना के नए वेरिएंट ने अधिक उम्र के लोगों को अब अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एक वृद्ध की मौत के बाद शनिवार को भी एक अधिक उम्र के वृद्ध की कोरोना से मौत का मामला सामने आया है। यह वृद्ध शहर के पूर्व विधायक के चाचा जी हैं।

शुक्रवार को शिवांश सिटी आगर रोड निवासी एक 64 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हो गई थी। उनका घर में ही होम आइसोलेट कर उपचार किया जा रहा था। लेकिन कोरोना की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। इसी तरह शनिवार को भी रामप्रसाद भागर्व मार्ग निवासी पूर्व विधायक के 97 वर्षीय चाचा जी की मौत हो गई। उनका उपचार पाटीदार हास्पीटल में किया जा रहा था। शनिवार को जीवाजीगंज पुलिस की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

लोगों के साथ प्रशासन भी बेपरवाह

इन दिनों कोरोना से ग्रसित मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में कोरोना मरीजों का ग्राफ 25, 50, 100, 200 से होता हुआ अब 300 क्रास करने जा रहा है। ऐसे में मरीजों के हताहत होने की संख्या में तो उतना इजाफा नहीं हो रहा है, लेकिन संख्या में बढ़ौत्तरी आगामी दिनों में परेशानी का सबब बन सकता है।

जिला प्रशासन द्वारा चौराहों पर मास्क आदि की चैकिंग के लिए पाइंट सीमित रखे गए हैं। जबकि अब समय आ गया है कि कोरोना का पीक आने से पहले इस पर सख्ती कर ली जाए। इसी तरह लोग भी कोरोना की ओर से बेपरवाह बने हुए हैं। कहीं पर भी लोगों द्वारा मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन नहीं किया जा रहा है। यह बेपरवाही आगामी दिनों में कोरोना से हताहत होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा करवा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तलाक..तलाक..तलाक बोला तो जेल भेजा

Sat Jan 22 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। तीन तलाक प्रतिबंधित करने के बेहतर परिणाम सामने आने लगे है। ऐसे ही एक मामले में शादी के महज दो साल बाद तलाक.. तलाक.. तलाक बोलकर पत्नी को घर से निकालने पर महाकाल पुलिस ने शनिवार को एक युवक को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक जयसिंहपुरा स्थित […]

Breaking News