संतों का सप्तसागर विकास को लेकर दूसरे दिन भी धरना आंदोलन जारी

कार्ययोजना पर अमल नहीं होने तक जारी रहेगा धरना

उज्जैन, अग्निपथ। रामादल अखाड़ा परिषद के संत, महंत, महामंडलेश्वर द्वारा धार्मिक नगरी अवंतिका के सप्त सागरों की दुर्दशा की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी धरना दिया। शुक्रवार से अंकपात मार्ग स्थित श्री गोवर्धन सागर के तट पर धरना प्रदर्शन कर रहे है।

रामादल अखाड़ा परिषद के सदस्य महंत हरिहरदास, महंत रूपकिशोरदास, महंत श्री बलरामदास ने बताया कि संतो का यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक कि सप्तसागर विकास कार्ययोजना पर प्रशासनिक स्तर पर अमल आरंभ नहीं कर दिया जाता है।

गोवर्धन सागर तट पर धरने के दूसरे दिन भी संतो ने रामधुन गाई और कीर्तन किया। धरने को रामादल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डा. रामेश्वरदास, समाजसेवी जयप्रकाश शर्मा, सुनील जैन, श्री क्षेत्र पंडा समिति के अध्यक्ष प. राजेश त्रिवेदी आदि ने संबोधित किया।

संतों की प्रमुख मांग

  • उज्जैन स्थित प्राचीन सप्तसागरों की भूमियों का सीमांकन कर इन्हें शासन आधिपत्य में लिया जाए।
  • सप्तसागरों की भूिम को अतिक्रमण से मुक्त करावें व भविष्य में इन पर अतिक्रमण नहीं हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
  • सप्तसागरों में व्याप्त गंदगी को साफ कर, इनका गहरीकरण इन्हें पुन: धार्मिक महत्ता के अनुरूप बनाया जाए। इनमें शुद्ध स्नान योग्य जल का भंडारण हो सके, ऐसे प्रयास किए जाएं।
  • प्रत्येक सागर पर स्नान, पूजन-अर्चन, दान-पुण्य आदि धार्मिक क्रियाकलापों के लिए स्थान सुनिश्चित कर इन स्थानों का विकास जैसे घाट निर्माण, पुजारियों व श्रद्धालुओं के लिए शेड का निर्माण कार्य कराए जाएं।
  • प्राचीन गोवर्धन सागर में विक्रमादित्य क्लाथ मार्केट व अन्य स्थानों से मिलने वाले प्रदूषित जल को मिलने से रोकने के ठोस उपाय किए जाएं।
  • सप्तसागरों की जमीन व जल के भंडारण में औषधीय पौधो, जड़ी-बुटियों के उत्पादन पर शोध आदी प्रकल्पों को अर्थात सप्तसागरों को आधुनिक व प्राचीन शिक्षा से जोडक़र इन्हें भविष्य के लिए उपयोगी बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृद्धों पर कोरोना का अटैक: पूर्व विधायक के चाचा की कोरोना से मौत

Sat Jan 22 , 2022
दो दिन में दूसरी मौत, प्रतिदिन 200 से उपर निकल रहे मरीज उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना के नए वेरिएंट ने अधिक उम्र के लोगों को अब अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एक वृद्ध की मौत के बाद शनिवार को भी एक अधिक उम्र के वृद्ध की कोरोना […]

Breaking News