फाइनेंस कंपनी संचालक को चाकू मारे

उज्जैन, अग्निपथ। फ्रीगंज स्थित शांति प्लाजा की सांवरिया फाइनेंस कंपनी के संचालक पर शनिवार रात 7 आरोपियों ने मारपीट की। इनमें से एक ने उस पर चाकू से हमला भी कर घायल कर दिया। सभी आरोपी फायनेंस कंपनी संचालक से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग कर रहे थे।

यह घटना शनिवार रात करीब 11.30 बजे की है। विष्णुपुरा के रहने वाला कमल पिता मुन्नालाल टेटवाल सांवरिया फाइनेंस के नाम से कंपनी संचालित करता है। देर रात वह मुनि पर दो तालाब के नजदीक खड़ा था। इसी बीच भरत मालवीय और उसके 6 साथी आए और कमल से शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे।

कमल ने जब रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उस पर चाकू से हमला कर दिया। कमल के सिर और हाथ में चोट आई है। नीलगंगा थाने में कमल की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर के डिस्मेंटल हुए निर्माण कार्यों के सामानों को नहीं किया गया सूचीबद्ध

Sun Jan 23 , 2022
हेराफेरी की आशंका, एसी, सोलर पैनल, फर्नीचर सहित अन्य सामानों की सूची तलब करे मंदिर प्रशासन उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत मंदिर के अन्न क्षेत्र सहित महाकाल धर्मशाला, महकाल प्रवचन हाल और कंट्रोल रूम को डिस्मेंटल किया गया है। इसमें उपयोग किए गए सामानों की सूची […]

Breaking News