भाजपा के बूथ विस्तारक योजना में 20 प्रतिशत मतदाता के नाम बदल जाएंगे

उज्जैन, अग्निपथ। भाजपा के बूथ विस्तारक योजना में करीब 20 प्रतिशत मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। वहीं नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। इसका कारण है कि पुरानी लिस्ट में जो नाम दिए गए थे, या तो वे मिले ही नहीं या उनके मोबाइल नंबर गलत निकल गए। इससे बूथ विस्तारक भी हैरान हैं। इसलिए इस बार अभियान को वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं।

बताया जाता है कि पूर्व में बूथ प्रभारियों ने जो लिस्ट भेजी थी, उसमें 20 प्रतिशत नाम गलत निकल रहे हैं। इन नामों का पहले वेरीफिकेशन किया गया था, उस समय भी यही समस्या आई थी। इसलिए अब हर वार्ड में घर-घर जाकर भी मतदाताओं को जोड़ा जा रहा है। इसकी हर शाम समीक्षा की जाती है। ताकि प्रदेश को अवगत कराया जा सके कि अभियान की वर्तमान स्थिति क्या है।

हर वार्ड में पदाधिकारी कर रहे पूर्णकालिक की तरह काम : इस सदस्यता अभियान को निचले स्तर पर तेजी से चलाया जा रहा है। हालात यह है कि अधिकांश पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूर्ण कालिक की तरह काम कर रहे हैं। कई सदस्यों ने बताया कि वे सुबह 10 बजे से वार्ड में निकलते हैं और रात में 10 बज जाते हैं। गुजरात पैटर्न पर चलने वाले इस अभियान में पहली बार कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं।

बूथ विस्तारक को क्या करना है

अभियान के दौरान बूथ विस्तारक को क्या करना है और क्या नहीं करना इसकी चेकलिस्ट दी गई है। बूथ विस्तारक को 32 कार्यो के बारे में बूथ समिति के सदस्यों को बताना है। उनके मोबाइल नंबर, दोस्तों के मोबाइल नंबर फोटो भी एप में फीड करना है। इसके अलावा बीएलए, पन्ना समिति पन्न प्रमुख की बैठक भी लेनी है।

Next Post

सिविल वाले इंजीनियर को सौंपा इलेक्ट्रिकल का काम

Mon Jan 24 , 2022
आयुक्त ने की पीएचई की सर्जरी, 11 उपयंत्रियों के प्रभार बदले उज्जैन, अग्निपथ। शहर में पेयजल व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग(पीएचई) में नगर निगम आयुक्त ने अच्छी-खासी सर्जरी कर दी है। आयुक्त ने लंबे वक्त से एक ही जगह पर पदस्थ रहे 11 उपयंत्रियों के प्रभार […]
नगर निगम