वॉश बेसिन बनाने वाले ठेकेदार व इंजीनियर के खिलाफ हुआ पुलिस प्रकरण दर्ज

मामला ग्राम गूंजरिया में वाशबेसिन की दीवार ढहने से हुए हादसे का

नलखेड़ा, अग्निपथ। ग्राम पंचायत गुराडिया खाती के ग्राम गुंजारिया के शासकीय स्कूल में बने वाशबेसिन की दीवार ढहने से एक बच्चे की मौत के मामले में प्रशासन ने 3 दिन बाद वाशबेसिन बनाने वाले ठेकेदार व इंजीनियर के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया है।

बड़ागांव चौकी प्रभारी माधवसिंह परिहार ने बताया कि ग्राम गूंजरिया में 21 जनवरी को वाशबेसिन की दीवार ढहने के कारण उसमें दबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। 3 अन्य बच्चे हादसे में घायल हो गए थे। उक्त प्रकरण में जांच के बाद मंगलवार को वाशबेसिन का निर्माण करने वाले ठेकेदार जगदीश पटेल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के इंजीनियर कालीचरण अहिरवार पर बड़ागांव चौकी में अपराध क्रमांक 27/22 धारा 304 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

परिहार ने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के बाद अति शीघ्र इंजीनियर कालीचरण अहिरवार एवं ठेकेदार जगदीश पटेल को गिरफ्तार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ग्राम गुंजारिया में 21 जनवरी को शाम 5 बजे के लगभग वाशबेसिन की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी वही तीन अन्य बच्चे घायल हो गए थे जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नलखेड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया था।

विधायक राणा ने दिये थे निर्देश

ग्राम गुंजारिया में हुए हादसे की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के विधायक राणा विक्रम सिंह घटना के दूसरे दिन गांव में पहुंचे थे। वहां पर अधिकारियों को बुलाकर वाशबेसिन में हुए घटिया निर्माण को लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाकर घटिया निर्माण में शामिल ठेकेदार व इंजीनियर पर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश प्रदान किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुजुर्ग से लोन के नाम पर अधिक राशि वसूल ली, उसके बाद भी बकाया राशि बताकर कर रहे प्रताडि़त, थाने में की शिकायत

Tue Jan 25 , 2022
देवास। फुलेट्रन इंडिया प्रा.लि. द्वारा लोन के नाम पर अधिक राशि वसूले जाने एवं प्रताडऩा से परेशान होकर एक बुजुर्ग सोमवार को ग्राम टोंकखुर्द थाने पहुंचा और थाना प्रभारी को आवेदन दिया। ग्राम टोंकखुर्द निवासी बुजुर्ग बलदेव कोटडिय़ा ने बताया कि फुलटे्रन इंडिया प्रा.लि. देवास से 1 लाख 40 हजार […]

Breaking News