पीएम मोदी के संभावित आगमन को देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर के शिखर की सफाई शुरू

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य महाशिवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी के संभावित आगमन को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। इसी तारतम्य में महाकालेश्वर मंदिर का शिखर की सफाई का काम शुरू कर दिया है। यहां तक कि कुछ छोटे मंदिरों के काला पत्थरों की पुताई का काम पूरा भी हो चुका है।

आगामी 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व भगवान महाकाल के आंगन में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन आगमन के दौरान महाशिवरात्रि पर्व भव्य रूप में मनाने की घोषणा की थी। जिसमें अयोध्या की तर्ज पर 10 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की संभावना बनी हुई है। उनको भी न्यौता दे दिया गया है। संभवत वह इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।

इसी को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। मंगलवार से महाशिवरात्रि मंदिर के मुख्य शिखर की सफाई का काम सफाई का ठेका संभालने वाली केएसएस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा शुरू कर दिया गया था। सफाई कर्मियों ने मंदिर के शिखर पर चढक़र पक्षियों की बीट आदि की सफाई कर दी है। संभवत एक दो दिन में फायर फाइटर के द्वारा शिखर की धुलाई कार्य को अंजाम दे दिया जाएगा।

कोटितीर्थ कुंड के छोटे मंदिरों के पत्थरों पर कलर

महाशिवरात्रि पर्व के आगमन को देखते हुए निर्माण एजेंसी उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा एक सप्ताह पूर्व से कोटि तीर्थ कुंड और विश्राम धाम के पास बने छोटे मंदिरों के पत्थरों पर पौराणिक काला कलर करने का कार्य शुरू कर दिया गया था। जो कि अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

इस तरह से महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य शिखर पर एक्रेलिक पेंट की परत चढ़ाई जाएगी। याद रहे कि पिछले वर्ष महाशिवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर के मुख्य शिखर और छोटे मंदिरों के शिखर की पुताई नहीं की गई थी। जिसके चलते मंदिर प्रबंध समिति का 20 लाख रुपए का बजट खर्च होने से बच गया था। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन और मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिला और मंदिर प्रशासन का पूरा अमला हाई अलर्ट पर बना हुआ है।

निर्गम गेट की पुताई स्मार्ट सिटी के हाथ

जानकारी में आया है कि निर्माण एजेंसी उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा मंदिर के अंदर की पुताई का कार्य किया जा रहा है। केवल निर्गम गेट और उसके बाहर की पुताई का कार्य स्मार्ट सिटी ने अपने हाथ में लिया है। जोकि मंगलवार को भी संचालित होता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस ने बदनाम करने की नीयत के केस दर्ज करके गिरफ्तार किया : बोस

Tue Jan 25 , 2022
उज्जैन में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा, प्रशासनिक अधिकारी राजनीतिक द्वेषता के कारण दबाव में कर रहे काम उज्जैन, अग्निपथ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी राजनीतिक द्वेषता के चलते दवाब में कार्यवाही कर रहे हैं। साढ़े सात वर्ष बाद मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और प्रकरण में खनिज अधिकारी ने एफआईआर […]

Breaking News