आगर रोड़ की चक्की से जब्त हुई 704 किलो मिर्च

उज्जैन, अग्निपथ। आगर रोड़ स्थित उद्योगपुरी की एक मसाला पिसाई यूनिट से मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने 14 कट्टो में रखी 704 किलो पिसी हुई मिर्च जब्त की है। आशंका है कि मिर्च को ज्यादा असरदार और महंगी दर्शाने के लिए उसमें हानिकारक लाल रंग मिलाया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिर्च पावडर के 14 सेंपल लेकर इन्हें भोपाल स्थित लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग को एक गोपनीय सूचना मिली थी कि आगर रोड़ उद्योगपुरी स्थित गजाराज मसाला चक्की पर अमानक स्तर की मिर्च के कट्?टे रखे है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी, बसंत दत्त शर्मा, बी.एस. देवलिया और प्रभुलाल डोडियार ने गजराज मसाला चक्की पर छापामार कार्यवाही की। यहां 50-50 किलो के 14 कट्टो में मिर्च पावडर रखा हुआ मिला।

चक्की संचालक धर्मेंद्र दयाल ने टीम को बताया कि मिर्च पावडर तिरूपति धाम कॉलोनी में रहने वाले मसाला कारोबारी नितिन लोधी का है। लोधी ने मिर्च पीसने के लिए यहां भेजी थी। नितिन लोधी को मौके पर बुलवाया गया। उसने खाद्य सुरक्षा की टीम को बताया कि वह मिर्च पिसवाकर आसपास के गांवो में छोटी राशन की दुकानों पर सप्लाय करता है।

खुद नितिन लोधी ने ही मौके पर यह भी स्वीकार किया कि उसने खुद ही मसाला चक्की संचालक को मिर्च के साथ हानिकारक रंग दिया था और इसे मिर्च के साथ पीसने को कहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी.एस. देवलिया के मुताबिक 704 किलो मिर्च पावडर के 14 कट्टे जब्त कर लिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जैन आचार्य जीत रत्नसागर जी का आगर में हुआ प्रवेश

Tue Jan 25 , 2022
तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव में होंगे शामिल आगर मालवा, अग्निपथ। जिले के पिपलोनकलां में पांच दिवसीय दीक्षा समारोह संपन्न होने के बाद मंगलवार को जैन आचार्य जीत रत्नसागर जी और साध्वी वर्या कल्पद्रुमाश्रीजी साधु-संतो के साथ आगर पहुंचे। यहां वासुपुज्य तारक धाम जैन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ जैन श्रीसंग […]

Breaking News