चरक की अव्यवस्था : पेट में मौत होने के बाद भी नौ घंटे तक बच्चा नहीं निकाला

नूरी खान चरक अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर के लिए पहुँची

उज्जैन, अग्निपथ। चरक अस्पताल में अव्यवस्था के चलते एक महिला के पेट में बच्चे की मौत को नौ घंटे हो गए। इसके बाद भी बच्चे को आपरेशन करके नहीं निकाला गया है।

यह आरोप प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नूरी खान ने लगाया है। उनका कहना है कि चरक अस्पताल में महिला के पेट में बच्चे की दोपहर एक बजे मौत हो गई थी। परन्तु रात साढ़े नौ बजे तक बच्चे को पेट से नहीं निकाला गया। इससे महिला की जान को खतरा हो गया है। कोई भी इस विषय में बताने को तैयार नहीं है कि क्या अव्यवस्था है।

Next Post

संतों के धरने में पहुंचे कलेक्टर, कहा-आपकी मांगों के प्रति प्रशासन गंभीर

Tue Jan 25 , 2022
एक सप्ताह में हटा दिए जाएंगे पुष्कर सागर के आसपास के अवैध निर्माण उज्जैन, अग्निपथ। अंकपात मार्ग स्थित गोवर्धन सागर के तट पर प्राचीन सप्तसागरों के पुनरुद्धार के लिए साधु-संतो द्वारा किए जा रहे धरना आंदोलन के पांचवे दिन कलेक्टर आशीष सिंह शासन के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे। कलेक्टर […]