हथियारों के साथ टवेरा में सवार थे बदमाश, डकैती की बनाई थी योजना, दो भागे

उज्जैन, अग्निपथ। टवेरा में सवार कुछ बदमाशों के पास हथियार होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो 2 बदमाश भाग निकले। तीना को हिरासत में लिया गया। बदमाश डकैती डालने की योजना बनाकर निकले थे। पंवासा थाना पुलिस को गणतंत्र दिवस की रात जानकारी मिली कि कुछ बदमाश बिना नम्बर की टवेरा में सवार हैं, जिनके पास हथियार भी दिखाई दिये है।

बदमाश मक्सीरोड की ओर जा रहे है। पुलिस ने जानकारी पर बदमाशों की घेराबंदी की। श्री सिंथेटिक्स के पास बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। वह जगंल की ओर भागे। पुलिस उन्हे घेर चुकी थी, जिसके चलते 3 बदमाश हिरासत में आ गये।

2 अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस टवेरा जब्त कर तीनों को थाने लाई। जिनके पास से एक कट्टा, चाकू, मिर्ची पावडर, डंडे, जिंदा कारतूस और लोहे का सरिया मिला। पूछताछ में सामने आया कि शंकरपुर स्थित पेट्रोल प प पर डकैती की योजना बनाकर निकले थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों को जेल भेजा है।

झालावाड़ के रहने वाले है कंजर

डकैती की योजना में पकड़ाये तीनों बदमाश कंजर हैं, जिनके नाम सोनी उर्फ सोनू पिता विजयसिंह कंजर, आकाश पिता लक्ष्मीनारायण कंजरऔर इंद्रजीत पिता धुलिया कंजर निवासी झालावाड़ राजस्थान है। फरार साथी कंजर गोपाल और मनोज है। पांचों देवास कंजर डेरों पर आये थे, जहां से लौटते वक्त वारदात कर झालावाड़ निकलने की योजना थी। उनके पास से मिली टवेरा मक्सीरोड से चोरी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जीवाजीगंज थाने में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का सम्मान

Thu Jan 27 , 2022
85 वर्षीय रिटायर एएसआई बोले विभाग तो भूल गया उज्जैन,अग्निपथ। गणतंत्र दिवस पर जीवाजीगंज थाने में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लिए विशेष आयोजन किया गया। झंडावंदन कार्यक्रम में सीएसपी एआर नेगी व टीआई गगन बादल ने सालों पूर्व रिटायर हो चुके पुलिसकर्मियों का स्वागत किया। आयोजन में 25 साल पहले रिटायर […]
Retierd police samman 270122

Breaking News