जीवाजीगंज थाने में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों का सम्मान

Retierd police samman 270122

85 वर्षीय रिटायर एएसआई बोले विभाग तो भूल गया

उज्जैन,अग्निपथ। गणतंत्र दिवस पर जीवाजीगंज थाने में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के लिए विशेष आयोजन किया गया। झंडावंदन कार्यक्रम में सीएसपी एआर नेगी व टीआई गगन बादल ने सालों पूर्व रिटायर हो चुके पुलिसकर्मियों का स्वागत किया। आयोजन में 25 साल पहले रिटायर हुए एएसआई ने अपनी पीड़ा व्यक्त की तो स्टॉफ भावुक हो गया।

जीवाजीगंज थाने में गणतंत्र दिवस पर बुधवार को विशेष तरीके से झंडावंदन किया गया। यहा कार्यक्रम में सेवानिवृत्त डीएसपी अंगदसिंह राठौर,एसआई अमरसिंह कटारे, एसआई भगवान सिंह परिहार, एसआई राजेश यादव,एसआई राजेन्द्र जोशी,एसआई गोकुल सिंह दरबार, एएसआई अशोक श्रीवास्तव, एएसआई विजयसिंह चंदेल, एएसआई फूलसिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक रामराज मिश्रा, आरक्षक वीरेंद्र सिंह राठौर और 25 वर्ष पूर्व एएसआई पद से रिटायर राम प्रसाद शुक्ला को भी आमंत्रित किया।

कार्यक्रम में सीएसपी नेगी व टीआई बादल ने सभी को शॉल श्रीफल व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन में 85 वर्षीय शुक्ला ने पीड़ा व्यक्त कर कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद विभाग ही उन्हें भूल गया, लेकिन सीएसपी नेगी व टीआई ने जो किया वह अविस्मरणीय है। याद रहे मुख्यालय का आदेश है कि क्षेत्र के रिटायर पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय पर्वों पर आमंत्रित करे, लेकिन विभाग ने इस परंपरा को कभी नहीं निभाया।

अंधे कत्ल के खुलासे का महाकाल टीम को ईनाम

गणतंत्र दिवस पर दशहरा मैदान पर आयोजित मु य समारोह में महाकाल टीआई मुनेंद्र गौतम,एएसआई संतोष राव व प्रधान आरक्षक मनीष यादव को पुरस्कृत किया गया। तीनों को नृसिंह घाट पर 22 अक्टूबर 2021 का हुए दिनेश उतारी के अंधेकत्ल को 24 घंटे में सुलझाने पर सम्मानित किया गया।

Next Post

मावा बनाने की भट्टी का बॉयलर फटा नोगांवा में बड़ा हादसा टला

Thu Jan 27 , 2022
कोई जनहानि नही रूनिजा(बडऩगर), अग्निपथ। आजकल गांव गांव में धुंआ आदि का प्रदूषण रोकने के लिए अधिकांश मावा भट्टी पर बॉयलर लगाकर मावा बनाकर बेचने का काम किया जा रहा है। रुनिजा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में मावा बनता है और इन मावा भट्टियों पर बायलर के द्वारा भाप से […]