ठंड से टमाटर की फसल जलकर हुई नष्ट

लगातार 2 साल से भारी नुकसान उठा रहे हैं

रूनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। वर्ष 2022 भी अन्नदाताओं के लिए आफत लेकर ही आया है। पूरे जनवरी माह में कभी मावठे की बारिश तो कभी कोहरे का कहर ओर जाते जाते माह के आखिर में बर्फ बारी से पारा दिन रात गिरता जा रहा है। जिससे फसल खराब हो रही है। बीते तीन दिन से ठंड का कहर देखने मे आ रहा है।

शनिवार को भी ओस की बूंदे व बर्फ जमने से फसलें तबाह हो रही है। ठंड अधिक होने से सुबह ओस की बूंदे फसलों पर बर्फ सी जम गई जिससे टमाटर की फसल तबाह हो गई। गांव माधोपुरा के किसान शांतिलाल धाकड़ ने अपने 3 बीघा खेत में टमाटर की फसल लगाई थी। फसल काफी अच्छी स्थिति में थी। तार, बांस, सारा खर्चा कर दिया, सारी मेहनत कर दी, अब फसल पकने की स्थिति में है कि एक ही रात में ठंड ने अपना कहर बरपाया दिया और फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

भाई शांतिलाल को अपने टमाटर की फसल से काफी उम्मीद थी और उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया। यह हर साल टमाटर की खेती करते हैं पिछले साल फसल काफी अच्छी हुई थी पर लॉकडाउन के कारण मंडी नहीं पहुंचा पाए और सारी फसल यूं ही खराब हो गई। इस बार फसल काफी अच्छी थी पर ठंड के कारण नष्ट हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Mon Jan 31 , 2022
शाजापुर, अग्निपथ। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को दोषी पाने पर न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा दी है। अर्थदंड में से 13 हजार रुपये पीडिता को दिए जाने के आदेश भी न्यायालय ने दिये हैं। एडीपीओ सचिन रायकवार ने बताया कि न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शुजालपुर […]

Breaking News