कांग्रेस में असहयोग आंदोलन : राष्ट्रीय सचिव मित्तल आए, शिकायतें सुनी और चलते बने,नहीं निकाल पाए हल

Congress rai 310122

संभाग के पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव के रवैये से नाराज होकर गए

उज्जैन, अग्निपथ। शहर कांग्रेस में असहयोग आंदोलन का मामला बढ़ता जा रहा है। उज्जैन के विवाद की गूंज दिल्ली तक पहुंचने के बाद दिल्ली दरबार से राष्ट्रीय सचिव और मप्र के सह प्रभारी सीपी मित्तल को उज्जैन भेजा गया था। दो दिन तक नाराज कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की और पार्टी के समर्थन में काम करने का मंत्र दिया।

सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय सचिव मित्तल से कहा कि काम करने वालों को प्रोत्साहन दिया जाए और गड़बड़ी करने वालों को सजा दी जाए। पद से हटाया जाए। ताकि अच्छे कार्यकर्ताओं को मौका मिल सके। इसमें रतलाम, मंदसौर, आगर मालवा, शाजापुर के कांग्रेस कार्यकर्ता और ब्लॉकों के अध्यक्ष शामिल हैं। सभी का कहना है कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुछ कड़े फैसले लिया जाना आवश्यक है।

मित्तल ने विधायक विशाल पटेल की मौजूदगी समस्या को सुना और समझा। वे साफ शब्दों में कह गए कि संगठन के लिए सभी काम करें। जल्द ही ऐसा फैसला लिया जाएगा जिसमें सब संतुष्ट हो जाएं। इससे शिकायत करने वाले नाराज हैं तो जिनकी शिकायतें हुईं वे खुश हैं। क्योंकि उनसे मित्तल ने ज्यादा सवाल -जवाब नहीं किए।

महिला कांग्रेस की लिस्ट के बाद अब शहर कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार

बताया जाता है कि महिला कांग्रेस की लिस्ट के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों को बदले जाने की लिस्ट का इंतजार करने का इशारा सीपी मित्तल पदाधिकारियों को करके गए हैं। रविवार की रात में उन्होंने सर्किट हाउस पर कांग्रेस नेताओं के साथ वन टू वन मीटिंग की थी। उनकी बात सुनी और उनका पक्ष जाना। बताया जाता है कि वे महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नूरी खान के घर पर चाय पीने भी गए थे। उनके विधायक पति से मित्तल की पुरानी जान पहचान का हवाला दिया जा रहा है।

इंदौर तक कांग्रेस नेता छोडऩे गए थे मित्तल को

इस बताया जाता है कि पीसी मित्तल को उज्जैन से कुछ कांग्रेस नेता इंदौर तक छोडऩे गए थे। इस उन्होंने अपनी -अपनी बात भी उनके सामने रखी। कमलनाथ खेमे से जुड़े नेताओं का कहना है कि जल्द ही कुछ नई खबर सामने आ सकती है।

अधिकांश कद्दावर नेता रहे नदारत

पीसी मित्तल और विशाल पटेल के दो दिवसीय दौरे में अधिकांश कद्दावर नेता गायब रहे। विधायक महेश परमार, मुरली मोरवाल, रामलाल मालवीय के अलावा पूर्व विधायक बटुकशंकर जोशी भी दूसरे दिन मित्तल से मिलने पहुंचे थे। जोशी का कहना था कि वे मित्तल से नीमच-मंदसौर के सिलसिले में मिलने आए हैं। उज्जैन को लेकर उनकी कोई बात नहीं हुई है। वहीं दिनेश जैन बोस ने कहा कि वे संगठन में बेहतर तालमेल बनाने के संबंध में सुझाव देकर जा रहे हैं।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर वनखेड़े का स्वागत किया

सीपी मित्तल के दौरे में शामिल होने के लिए आगर से विपिन वानखेड़े भी उज्जैन आए थे। यहां उनका एनएसयूआई के नेताओं के अलावा पूर्व पार्षद रवि राय और वरूण शर्मा ने स्वागत किया।

Next Post

डॉक्टर दंपत्ति पर एफआईआर गलत पत्तियां छांटी, पेड़ नहीं काट रहे थे

Mon Jan 31 , 2022
एसपी के नाम दिये आवेदन में एफआईआर का खात्मा करने की मांग उज्जैन, अग्निपथ। जेके हॉस्पिटल के संचालक डॉ. कात्यायन मिश्र व डॉ.जया मिश्र के खिलाफ हुई एफआईआर को यहां के प्रबंधक ने झूठी जानकारी के आधार पर दर्ज हुआ प्रकरण बताया है। एसपी को की शिकायत में कहा कि […]

Breaking News