बोहरा व्यक्ति के साथ आमानवीय सलूक करने वाले ग़ुण्डे पर रासुका लगाने की मांग

उज्जैन, अग्निपथ। रतलाम में बोहरा समाज के बुजुर्ग के साथ अमानवीय सलूक के मामले में स्थानीय बोहरा समाज नाराज है। बोहरा समाज के लोगों ने आरोपी के खिलाफ रासुका लगाने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन दिया है।

उक्त जानकारी देते हुए हाजी कुतुब फातेमी ने बताया कि 28 जनवरी को रतलाम में सैफुद्दीन पाटलीवाला के साथ सईफी मोहल्ला चांदनी के साथ आरोपी वीरेंद्र राठौड़ ने मारपीट की। इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ के दर्ज किया है।

फातेमी ने कहा कि घटना एक अपराधिक श्रेणी में आती है और आरोपी ने टोपी को लात से रोंदवाया था, बोहरा समुदाय को अपमानित करने के लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई थी। आरोपी के खिलाफ रासुका लगाई जाना चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में उज्जैन दाउदी बोहरा सामाजिक कार्यकर्ता मुल्ला हातिम हरहरवाला, हाजी मुल्ला कुतुब फातेमी, शब्बीर हुसैन एडवोकेट, काईद जोहर तस्कीन और काईद जोहर कागजी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन बिजली चोरों को सजा, लाखों का जुर्माना

Mon Jan 31 , 2022
चोरी की बिजली से चलाते थे ढाबा, वाशिंग सेंटर और वाटर प्लांट उज्जैन,अग्निपथ। विद्युत चोरी के मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने करीब दो साल पहले दर्ज प्रकरण में वृद्ध सहित तीन को छह-छह माह की सजा के साथ साढ़े चार लाख रुपए अर्थदंड दिया है। मालनवासा निवासी […]

Breaking News